centered image />

सोने से पहले करें ये पाँच काम, लाइफ हो जाएगी आसान

0 760
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल लोग अपनी इस बिजी लाइफ में खुद के लिए ही समय नहीं निकाल पाते और न ही अपने अच्छे खान-पान का ध्यान रख पाते हैं। शायद यही कारण है कि शरीर में उम्र से पहले ही लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। जी हां, आज हम बात करेंगे नींद को लेकर अगर नींद पूरी हो तो हम पूरे दिन एक्टिवनेस महसूस करते हैं। लेकिन अगर नींद ही पूरी न हो तो हमें पूरा दिन थका हुआ महसूस होता है लेकिन आज के समय में लोगों की नींद पूरी नहीं होती है। जिसका एक ये भी कारण है कि समय पर न सोना या नींद नहीं आना।

These habits can put you in trouble ... if you sleep on your stomach upside down

आज हम आपको बताएंगे कि इसके क्या कारण हैं और कैसे इसे दूर किया जा सकता है। नींद न आने की कई अलग-अलग वजहें हो सकती हैं। कई बार अधिक तनाव या काम के प्रेशर के चलते भी कुछ लोग ठीक से सो नहीं पाते हैं। लेकिन अगर आपको हमेशा ही सोने में दिक्कत होती है, तो इसकी वजह इनसोमनिया भी हो सकती है। बता दें, इनसोमनिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को नींद नहीं आती है और पूरी रात बिस्तर पर करवटें बदलते हुए ही निकल जाती है।

आपको भी अगर सोने में परेशानी होती है

तो आप इन टिप्स को अपनाकर एक सुकून भरी नींद ले सकते हैं।

गुनगुने पानी से नहाएं

Everybody takes these five mistakes while bathing in the morning - are you among them

एक लंबे थकान भरे दिन के बाद, गुनगुने पानी से नहाने से आपको सिर्फ रिलेक्स ही महसूस नहीं होता है,

बल्कि नींद भी अच्छी आती है। सोने से करीब 2 घंटे पहले गुनगुने पानी से नहाएं,

ताकि सोते समय आपकी बॉडी का टेंपरेचर नॉर्मल हो जाए।

इससे आपको नींद अच्छी आएगी।

लैवेंडर का तेल

lavender

लैवेंडर का तेल मूड को बेहतर करने और अच्छी नींद के लिए जाना जाता है। इसके लिए अपनी हथेली में लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदें लेकर सूंघने से नींद अच्छी आती है।

गर्म दूध और शहद

Do you have the habit of drinking milk before bed every night, so do not ever make this mistake or repent

सदियों से गर्म दूध के साथ शहद का सेवन किया जाता है।

गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है। दूध में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जो नेचुरल तरीके से व्यक्ति को शांति और सुकून का एहसास करवाता है।

हर्बल चाय

Do you have a habit of drinking green tea every morning Change it quickly or else there will be these wrong changes in your body

रात को सोने से पहले हर्बल चाय पीने के से कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से शरीर को शांति मिलती है और आसानी से नींद आ जाती है।

मैग्नीशियम

अच्छी सेहत के लिए मैग्नीशियम मिनरल बहुत अहम होता है।

ये मांसपेशियों को रिलेक्स करता है, साथ ही तनाव को भी कम करता है।

कई स्ट्डी की रिपोर्ट में भी ये साबित हो चुका है कि मैग्नीशियम व्यक्ति की स्लिप साइकल को बेहतर करता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

टिप्स

  1. सोने से पहले कैफिन, अल्कोहल का सेवन ना करें।

  2. रात के समय हमेशा हल्का खाना ही खाएं।

  3. रात का खाना हमेशा सोने से 2 घंटे पहले खाएं।

  4. सोने से पहले टीवी या मोबाइल के इस्तेमाल से बचें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.