centered image />

खाना बनाने के लिए भूलकर भी न करें इस दिशा का प्रयोग, वरना संपत्ति की होगी हानि

0 684
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई को माना जाता है। घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार अगर आप गलत दिशा में मुंह करके खाना बनाती है तो आपके परिवार में सुख, समृद्दि नहीं रहेगी।

वास्तु के अनुसार

  1. उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके खाना पकाने से घर की सुख-शांति भंग होती है, इससे घर में लड़ाई-झगड़े और कलह की संभावना बढ़ती है।

  2. वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि उत्तर दिशा की ओर मुंह कर के खाना बनाने से बिजनेस को लगातार नुकसान होता है साथ ही संपत्ति को हानि होती है।

  3. दक्षिण दिशा की तरफ चेहरा कर खाने पकाने से घर की महिलाएं परेशान रहती है, उन्हें बार-बार डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

  4. जिन घरों के किचन में लोग पश्चिम दिशा की तरफ चेहरा कर खाना बनाते हैं, उस घर के लोग बीमारी से परेशान रहते हैं।

  5. घर में सुख-शांति बनाएं रखने और रोगों से बचे रहने के लिए पूरब दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है।

अकाल मृत्यु के लिए

अगर जातक की कुंडली में मृत्यु का भय है, तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करना लाभकारी साबित होगा। वास्तु के अनुसार, अगर कुंडली में मारक ग्रह हो तो ऐसे लोगों को पूर्व दिशा की ओर मुख करके खाना चाहिए। ऐसे करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है और सेहत अच्छी रहती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.