centered image />

कचरा हटाते समय न करें ये गलतियां, होगी मां लक्ष्मी की अप्रसन्नता

0 100
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार झाडू में लक्ष्मी का वास होता है इसलिए जिस घर में लोग झाडू का अपमान करते हैं उसका कभी भी भला नहीं होता है। झाडू से घर का कूड़ा साफ होता है। इतना ही नहीं कूड़ा करकट को गरीबी का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सुथरा घर होता है उसमें हमेशा धन और सुख का वास होता है क्योंकि गंदे घर में दरिद्रता का वास होता है यानी उस घर में धन की देवी लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता है।

इसके अलावा वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़ी कुछ बातों का भी जिक्र किया गया है, जिसे करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। तो आइए जानें कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनका आपको और हम सभी को पालन करना चाहिए। अगर गलती से झाडू आपके पैर छू जाए तो आपको तुरंत मां लक्ष्मी से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा जब आप घर में झाड़ू का इस्तेमाल नहीं कर रहे हों तो उसे आंखों से दूर रखना चाहिए। सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर में कचरा नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि कहा जाता है कि शाम के समय कचरा फेंकने से घर में आर्थिक परेशानी हो सकती है।

इसके अलावा झाड़ू को कभी भी सीधा नहीं रखना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को सीधा रखने से घर में क्लेश आता है। बहुत पुरानी झाड़ू को घर में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को फेंकना नहीं चाहिए और जलाना नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। किसी भी जानवर को कभी भी झाडू से नहीं भगाना चाहिए।

इसके अलावा अगर परिवार का कोई सदस्य किसी काम से घर से बाहर जाता है तो उसके जाने के तुरंत बाद घर का कचरा न फेंके। पूजाघर के ईशान कोण में कभी भी झाडू और कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। अगर आप झाड़ू बदलने की सोच रहे हैं तो आपको शनिवार के दिन ही झाड़ू बदलनी चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे के पीछे एक छोटा सा झाडू लटकाना शुभ माना जाता है ताकि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.