centered image />

करवाचौथ के व्रत के दौरान ये 3 काम भूलकर भी न करें, माना जाता है अपशगुन

0 710
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सुहागन औरतों का सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ इस महीने 4 नवम्बर को मनाया जा रहा है।  यह व्रत पति की लंबी आयु के साथ अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए रखा जाता है। इस व्रत को रखने वाली हर महिला को आस्था के इस त्योहार से जुड़े कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा न करने से व्रत का सारा पुण्य खत्म हो जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन महिलाओं को भूलकर भी कौन से काम करने से बचना चाहिए। जो शायद बहुत से महिलाओं को पता भी होगा।

काले रंग के कपड़े

इस दिन महिलाओं को भूलकर भी काले रंग के कपडे धारण करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सफेद साड़ी पहनने से भी बचना चाहिए। काला रंग सुहागिन महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है।

कैंची और चाकू का प्रयोग करने से बचे

इस दिन कैंची का प्रयोग न करें। अक्सर महिलाएं कपड़े काटने के लिए कैंची का प्रयोग करती हैं। इस दिन भूलकर भी कैंची का प्रयोग न करें बल्कि उसे कहीं छुपा दें ताकि वो दिखे भी नहीं। इसके अलावा इस खास दिन महिलाओं को चाकू का इस्तेमाल करने की भी मनाही होती है।

प्यार से बात करें

वैसे तो पति-पत्नी को हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि वो एक दूसरे से प्यार से बाते करें। आपस में कोई झगडा न करें। यदि कोई विवाहित महिला सारा दिन निराजल व्रत रखने के बाद भी अपने पति को डांटती है या उसका अपमान करती है तो उसका सारा व्रत बेकार हो जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.