centered image />

च्युइंग गम चबाने की है आदत, ये हो सकता है च्युइंग गम चबाने से

0 805
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अक्सर लोग टाइमपास करने और माउथ फ्रेशनर (Mouth Freshener) के रूप में च्युइंग गम (Chewgum) खाना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि च्युइंग गम से उनका वक्त आसानी से गुजर जाता है और साथ ही कई लोग वजन कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। जिससे उन्हें फायदा तो जरूर मिलता है पर साथ ही साथ सर दर्द और एलर्जी की समस्या भी होने लगती है। तो क्या हैं च्युइंग गम चबाने के नुकसान और फायदे आइए जानते हैं।

च्युइंग गम चबाने के नुकसान-

1-लगातार च्युइंग गम चबाने से जबड़े और खोपड़ी को जोड़ने वाली मांस पेशियों में दर्द की समस्या होने लगती है।

2- च्युइंग गम चबाने से पेट में सूजन और दर्द की परेशानी होने लगती है।

3- च्युइंग गम के ज्यादा इस्तेमाल से अपच और सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।

4- इसके ज्यादा इस्तेमाल से सिर दर्द और एलर्जी की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

5- च्युइंग गम का इस्तेमाल मसूड़ों और दांतों को नुकसान पहुंचाता है।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

च्युइंग गम चबाने के फायदे-

1- वहीं अगर इसके फायदों की बात की जाए तो च्युइंग गम चबाने से मस्तिष्क में रक्त संचार तेज होता है, जिससे याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

2- कई अध्ययनों के बाद कहा जाता है कि च्युइंग गम चबाने से तनाव पैदा करने वाला हार्मोन कोर्टिसोल कम होता है जिससे तनाव में कमी आती है।

3- नाखून चबाने और पैर हिलाने जैसी आदत को दूर करने में भी च्युइंग गम चबाना फायदेमंद होता है।

4- वजन कम करने में भी च्युइंग गम फायदेमंद होती है।

5- कब्ज की परेशानी में भी च्युइंग गम चबाना फायदा पहुंचाता है।

6- च्युइंग गम चबाने से मुंह में लार बनी रहती है जो पेट में होने वाले डाइजेस्टिव एसिड को कम करती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.