centered image />

क्या गुजरात और हिमाचल के एग्जिट पोल सही साबित हुए ? आइये जाने

0 811
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश विदेश लगभग सभी एग्जिट पोल ने गुजरात में भाजपा की जीत का पूर्वानुमान लगाया था, जिनमें वह सही साबित हुए, लेकिन जहां तक दोनो बड़ी पार्टियों को मिलने वाली सीटों की संख्या का सवाल है तो उनमें ज्यादातर गच्चा खा गए। मत प्रतिशत के बारे में कुछ का अनुमान सही रहा। अधिकतर एग्जिट पोल में पार्टी के लिए 110 सीट का अनुमान व्यक्त किया गया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में वह 182 में से केवल 99 सीटें जीत पाई। हिमाचल प्रदेश में भी कुछ एग्जिट पोल का पूर्वानुमान ठीक नहीं रहा कि भाजपा को 68 सदस्यीय विधानसभा में 50 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी।

चुनाव आयोग के अंतिम परिणाम के मुताबिक भाजपा को गुजरात में 99 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस को 77 सीट हासिल हुई है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 115, कांग्रेस ने 61 और अन्य ने छह सीटों पर जीत दर्ज की थी।

टाइम्स नाऊ-वीएमआर ने एग्जिट पोल में भाजपा के लिए 113 सीट और कांग्रेस के लिए 66 सीट का पूर्वानुमान व्यक्त किया था, एबीपी-सीएसडीएस ने एग्जिट सर्वे में भाजपा को 117 और कांग्रेस को 70 सीटें दी थीं।

टुडेज चाणक्या ने गुजरात में भाजपा के लिए 135 सीट और कांग्रेस के लिए महज 47 सीटों का पूर्वानुमान जताया था। बहरहाल भाजपा को 49 फीसदी वोट मिलने का संकेत दिया गया था और चुनाव आयोग के मुताबिक उसे 49.1 फीसदी वोट मिला है।

इंडिया टुडे आज तक समाचार चैनल ने भाजपा के लिए 99 से 113 सीट मिलने का अनुमान जताया। आज तक एकमात्र चैनल था जिसने कहा था कि भाजपा के सीट की संख्या 100 से नीचे जा सकती है। इसने कांग्रेस के लिए 62 से 82 सीट का अनुमान जताया। हिमाचल प्रदेश में टुडेज चाणक्या ने भाजपा को 55 और सत्तारूढ़ कांग्रेस को 13 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

टाइम्स नाऊ-वीएमआर और जी-न्यूज एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 51 सीट मिलने का अनुमान जताया था जबकि कांग्रेस के लिए इसने क्रमश: 16 और 17 सीटों का अनुमान जताया था। आज तक एक्सिस एग्जिट पोल में भगवा दल को 47 से 55 सीट और कांग्रेस को 13 से 20 सीट मिलने का अनुमान जताया था।

लेटेस्ट न्यूज़, अपडेट को पाने के लिए हमारी यह APP DOWNLOAD करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.