centered image />

देसी अंडे और सफेद अंडे न केवल स्वाद में अच्छे होते है बल्कि सेहत का खजाना है जानें अंडा खाने की जानकारी

0 1,867
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अंडे के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती।लेकिन अक्सर व्यक्ति के मन में यह सवाल उठता है कि सफेद अंडे या ब्राउन अंडे में से कौन सा सही है। लोगों को लगता है कि ब्राउन ब्रेड या ब्राउन चावल की तरह ब्राउन अंडा सेहत के लिए उपयोगी है।

दोनों के रंग में अंतर

अगर ब्राउन अंडे की बात की जाए तो यह देसी अंडा कहा जाता है। वही सफेद अंडे को पोल्ट्री अंडा कहते हैं। बता दें कि ब्राउन अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और कैलोरी दोनों मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। हालांकि सफेद अंडे में भी प्रोटीन पाया जाता है लेकिन ब्राउन अंडे की तुलना में थोड़ा सा कम। यही कारण होता है कि ब्राउन अंडा आखिर में थोड़ा सा महंगा होता है। वहीं अगर इन दोनों के अंतर की बात की जाएं तो ब्राउन अंडे के अंदर का पीला भाग सफेद अंडे के पीले भाग की तुलना में थोड़ा सा गहरे रंग का होता है। वहीं उसे थोड़ा ज्यादा पोष्टिक मानते हैं।

क्या कहती है अंडे से संबंधित रिसर्च

इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है, जिसके मुताबिक अंडे के रंग से अंडे की पौष्टिकता का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। अंडे का साइज और उसका कलर उसके अंदर मौजूद पोषक तत्वों को स्पष्ट रूप से बयां नहीं कर सकते हैं। ऐसे मैं यह कहना मुश्किल है कि दोनों में से कौन सा अंडा ज्यादा पौष्टिक है।

रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अंडे चुनने के लिए टिप्स

1 – अंडे का चयन करते समय उसकी पर ध्यान देना चाहिए।

2 – साफ, बिना टूटे अंडे का चयन करें।

3 – पुराने अंडों को खरीदने से बचें।

4 – अंडे चुनते वक्त उनके आकार पर ध्यान दें।

5 – खरीद के बाद अंडों को ठंडे स्थान पर रखें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.