centered image />

इस विटामिन की कमी से बाल समय से पहले होने लगते हैं, सफेद

0 305
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सफेद बाल:

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से आजकल बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। छोटे बच्चों के भी बाल सफेद होने लगते हैं। खासकर 25 से 30 साल के युवाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। बालों के समय से पहले सफ़ेद होने के कई कारण हो सकते हैं।

इस तरह आप बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं

चिकित्सकों के अनुसार कम उम्र में बाल सफेद होने का कारण विटामिन सी की कमी है। इस पोषक तत्व को एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है। यह बालों को सफेद होने से रोकता है और बालों के झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाता है।

विटामिन सी की कमी न होने दें

विटामिन सी शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है। जो बालों को सफेद होने से रोकता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और रूखापन दूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने में विटामिन सी बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है।

कई सब्जियां और फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना 4 ग्राम विटामिन युक्त पोषक तत्वों का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। बालों से जुड़ी सभी समस्याएं आपसे दूर रहेंगी।

इन चीजों में विटामिन सी पाया जाता है

अगर आप अपने आहार में विटामिन सी को शामिल करना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से इन फलों और सब्जियों का सेवन करना होगा। जैसे संतरा, अंगूर, अमरूद, जामुन और पपीता। सब्जियां खासकर पत्तागोभी, ब्रोकली, पालक और टमाटर खाना बहुत फायदेमंद रहेगा। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि बालों में कभी पोषण की कमी न हो।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.