centered image />

शनि की दशा, अब इन 2 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, देश में बढ़ेगा विवाद-व्यापार में होगा लाभ

0 129
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

फरवरी 2023 की शुरुआत में ग्रहों की उथल-पुथल देखने को मिलेगी, जिसका असर देश और दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति पर देखने को मिलेगा। इस उथल-पुथल के ग्रहों में शनि, बुध और सूर्य शामिल हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार 5 फरवरी रविवार की शाम से ही शनि (Shani Ashta 2023) कुंभ राशि में अस्त हो गया है। अब यह ग्रह 10 मार्च तक इसी स्थिति में रहेगा। शनि की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगी। इसके बाद 7 फरवरी को बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर मकर राशि में सूर्य से युति करेगा, जिससे बुधादित्य नामक राजयोग बनेगा। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य अपनी राशि बदलकर कुंभ राशि में जाएंगे, जहां शनि और शुक्र पहले से ही विराजमान हैं। इस तरह कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इसका असर देश और दुनिया पर दिखेगा।

इसका असर देश और दुनिया पर पड़ेगा

शनि के अस्त होने और सूर्य और बुध के गोचर के कारण सोने जैसी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस दौरान कृषि और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। देश के कई हिस्सों में मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। शेयर बाजार में अचानक बड़ी उथल-पुथल होगी।

देश में विवाद बढ़ सकता है

ग्रहों की इस स्थिति के कारण देश में कुछ प्रशासनिक फैसले विवादित हो सकते हैं। लोग सरकार से नाराज हो सकते हैं, हालांकि कुछ लोग सरकार के फैसलों से सहमत भी होंगे। किसी अधिकारी या राजनेता की काली करतूत सामने आ सकती है। जिससे राजनीतिक दलों का स्तर नीचे आ सकता है।अव्यवस्था के कारण सरकारी कर्मचारियों के कार्यों में व्यवधान आ सकता है।

व्यापार में लाभ होगा

जब सूर्य और बुध एक साथ होंगे तो कुछ समय के लिए बुधादित्य नामक राजयोग बनेगा। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी और इससे जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। लिखने-बोलने से जुड़े पेशे जैसे मीडिया और वकालत से जुड़े लोगों को बुध के प्रभाव से लाभ होगा। यह शुभ योग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.