centered image />

चीन में पाया गया खतरनाक दिखने वाला मच्छर, पंख का फैलाव 11.15 सेंटीमीटर

0 463
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मच्छरों की जब बात होती है, सबसे ज्यादा समस्या यह होती है कि वो इतने छोटे होते हैं कि कब काट जाएं पता ही नहीं चलता हैं। घर में नजर आने वाले छोटे-छोटे मच्छर भी जान के दुश्मन हो जाते हैं, इनके काटने से कई तरह की बीमारियां भी हो जाती हैं।

Dangerous looking mosquito found in China, wingspan 11.15 cm

चीन के सिचुआन प्रांत में विशेषज्ञों को 11.15 सेंटीमीटर यानि करीब साढ़े 4 इंच तक फैल जाते हैं। कीट विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिक इसे देखकर हैरत में हैं। स्थानीय खबरों के मुताबिक, इंसेक्ट म्यूजियम ऑफ वेस्ट चाइना के संरक्षक झाओ ली ने बताया कि मच्छर होलोरुसिया मिकादो प्रजाति से संबंध रखता है। आमतौर पर इस प्रजाति के मच्छरों के पंख आठ सेमी तक ही फैलते हैं, लेकिन इस मच्‍छर से अपने बडप्‍पन का शायद रिकॉर्ड बना लिया है। पिछले साल अगस्त में यह मच्छर सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में पाया गया था।

Dangerous looking mosquito found in China, wingspan 11.15 cm

इस मच्‍छर का भयानक आकार देखकर अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह एक बार में इंसानों का कितना खून पी जाता होगा। तो आपको बता दें कि यह मच्‍छर शाकाहारी है। यानि कि यह अपना पेट खून पीकर नहीं बल्कि फूलों के पराग को पीकर भरता है। यही नहीं इस मच्छर की उम्र भी ज्‍यादा नहीं होती। य‍ह मच्‍छर सिर्फ कुछ ही दिन जीता है। इसका शरीर इतना बड़ा है कि यह ठीक से उड़ भी नहीं पाता। दुनिया भर में मच्छरों की हजारों प्रजातियां हैं, लेकिन उनमें से खून पीने वाली मात्र 100 प्रजातियां ही हैं.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.