centered image />

रविवार 28 मार्च 2021 का दैनिक राशिफल, क्या कहते हैं किस्मत के सितारे

0 602
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Aries (मेष)

ज़िन्दगी के कई ऐसे विकल्प हैं जो आपके लिए लाभ की स्तिथि बना सकते हैं। उन सभी संभावनाओं को समझें ताकि आप अपने लिए सही फैसला कर सकें। आर्थिक दृष्टिकोण से हालात हर तरह से मददगार हैं जो आपको अपनों से और आपके मित्रों से जोड़े रहेंगे।

Taurus (वृष)

जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे अपना समर्पण बनाये रखें। अपने भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पढ़ना भी पड़ेगा, अपने ज्ञान को भी बढ़ाना पड़ेगा और हो सकता है किसी कारोबार में पैसा भी लगाना पड़े। भरोसा करें सबकुछ ठीक होगा।

अपनी उत्तेजना को काबू में रखना होगा और अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकना होगा। किसी प्यार के रिश्ते को भी संभालना है तो मन में बहुत सारी विनम्रता लानी होगी। अपनी कोशिशों को सही दिशा में केन्द्रित करेंगे तो उसके अच्छे परिणाम जरुर मिलेंगे।

Cancer (कर्क)

घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने की कोशिश करनी होगी। जो भी कारण रहे हों पर ज़िन्दगी की स्थिरता बनाये रखना और खुशियाँ बनाये रखना बहुत जरूरी होगा। लोगों से नजदीकियां बनाये रखने से ही यह सबकुछ संभव हो पायेगा।

Libra  (तुला)

अगर किसी भी तरह के बदलाव का विचार है मन में तो उसे भलीभांति समझना होगा और फिर फैसले करने होंगे। लोगों की उम्मीदों और आकाँक्षाओं को भी समझना होगा ताकि आपके कदम सही दिशा में पड़ें।

Leo (सिंह)

पैसे से जुड़े लेनदेन को समझें और अपनी देनदारी को कम कर लें। शायद तकदीर इसी रूप से आपके लिए अच्छाई के द्वार खोलना चाह रही है। खुद को नुकसान से बचाएं और यह समझ लें की अगर लोगों से दूरियां बन जायेंगी तो यह भी एक तरह का नुकसान ही है।

Virgo (कन्या)

रिश्तों से जुड़े बहुत सारे विकल्प हो सकते हैं पर किसी भी रिश्ते की अच्छाई को समझने के लिए अपने दिल को बहुत साफ़ करना होगा। अपनी अच्छाई और मधुरता बनाये रखेंगे तभी रिश्तों की गहराई समझ में आएगी।

Scorpion (वृश्चिक)

अपनों के करीब आने के जो भी मौके मिल रहे हैं उसका फायदा उठा लें। अपनी अच्छाई लोगों पर इस रूप से ज़ाहिर करें की लोग आपकी सरहाना कर पायें। अपने बढ़ते हुए आत्मविश्वास का पूरा फायदा उठाने का समय है।

Sagittarius (धनु)

पैसे से जुड़े लेनदेन को भलीभांति समझें ताकि आपके लिए हालात संभले रहें। अपने व्यवहार में थोडा धैर्य दर्शायें। विनम्रता बनाये रखने से भी अपने हालात को भलीभांति संभाला जा सकता है। धनु राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है की तकदीर आपका पूरा साथ निभाना चाह रही है और यह इस बात पर निर्भर करेगा की आप अपनी कोशिशों में कितना केन्द्रित रहते हैं। पढाई-लिखाई से जुडी कमियों को तो समय रहते संभालना ही पड़ेगा।

Capricorn (मकर)

रिश्तों को आगे बढाने के लिए आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। अपना भविष्य बनाये रखने के लिए आपकी पढाई-लिखाई काम आएगी। बहुत कुछ ऐसा है जिसे अपने बलबूते पर किया जा सकता है।

Aquarius  (कुम्भ)

तकदीर की उस भूमिका को समझने की कोशिश करें जो आपके लिए खुशियाँ लाना चाह रही है। अपने काम से मतलब रखें पर ज़िन्दगी की स्थिरता को बनाये रखने की कोशिश करें। इस बात को समझ लें की जो दिन सुख से बीत जाए वो ही अच्छा है।

Pisces (मीन)

कामकाज में बचाव का माहोल भी बनाना होगा और स्थिरता भी बनानी होगी। अपने हालात को बेहतर करने के लिए अपने मन में प्रेरणा भी जगानी होगी ताकि आपकी मेहनत पूरी तरह से उभरकर आये

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.