centered image />

दैनिक राशिफल:- वीरवार 3 दिसम्बर 2020 कैसा रहेगा आपका दिन

0 959
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोगों का दिमाग आज तेजी से काम करेगा। आप इसका इस्तेमाल भविष्य से संबंधित योजना बनाने में करेंगे। यदि आप केवल अपने लक्ष्यों पर भी ध्यान देते हैं तो बाकी सब खुद-ब-खुद योजना अनुसार होता चला जाएगा। कभी-कभी आपको अपनी बुद्धि का पूरी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि इससे आपकी हर समस्या हल हो जाएगी।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोगों को आज अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया निर्णय गलत लग सकता है। क्योंकि इस निर्णय से आपके जीवन पर भी असर पड़ेगा। लेकिन आप इस स्थिति में नहीं है कि इसे बदल पाएं, इसलिए अच्छा यही है कि आप इसकी शिकायत ना करें बल्कि इसे स्वीकार कर लें। एक बात का ध्यान रखें कुछ लड़ाइयाँ ऐसी होती है जिनको बिना लड़े ही जीता जा सकता है।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोग आज भाग्य कि मदद से सफल हो सकेंगे। क्योंकि आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार होगा। आपको ऐसा लगेगा कि यह सब आपकी मेहनत से ना होकर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। आप इस समय का पूरा लाभ उठाएं।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले उन विद्यार्थियों के लिए समय रहेगा, जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। यह एक अच्छी सूचना है जिससे आपको अपनी शैक्षणिक योग्यताएं और उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी। आप इस समय विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं। आप इन सभी सकारात्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले कुछ लोगों को अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि कुछ लोगों के प्रति ईर्ष्या का भाव रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक नहीं हैं फिर भी आप उनके मन में अपने प्रति गलत भावनाओं को न उकसाएं। इस समय आप केवल अपने काम और जिम्मेदारियों की तरफ ध्यान दें। ऐसा करने से सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Rashifal Today

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले जिन लोगों के परिवारिक जीवन में तनाव चल रहा है। उन लोगों को पारिवारिक समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। अपने रिश्ते के बीच कड़वाहट उत्पन्न ना होने दें। आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरों के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोगों के घरेलू जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। लेकिन परेशान ना हों जो होगा अच्छे के लिए ही होगा। घर पर मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही खुशियां भी बढ़ेंगी। अगर उनके साथ मजे करने के लिए आपको अपनी रात की नींद भी गंवानी पड़े तो भी तैयार रहें और एक दूसरे के साथ का पूरा आनंद उठाएं।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोग फिलहाल सत्ता-धारी व्यक्ति से ना उलझें तो अच्छा होगा। खासतौर पर जब आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो। सरकार से संबंधित कार्य को पूरा करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई बहुत जरूरी सरकारी काम अटका हुआ है तो बिना किसी हिचक के आप कुछ अधिकारियों से बात कर सकते हैं।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोगों के आज का दिन अच्छा रहेगा। क्योंकि सबकी नजरें आपकी आकर्षक व्यक्तित्व पर टिकी रहेंगी। आप अपनी योग्यता और सफलता से अपनी पहचान बना पाएंगे। आज आप अपने प्रियजनों के साथ वक्त गुजारेंगे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

rashifal tula rashi

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों की छोटी-छोटी बात पर आज परिजनों के साथ बहस हो सकती है। इस वजह से आज आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी रुचियां आपके परिजनों की रुचियों से बिल्कुल अलग हैं। आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को आपकी पसंद कुछ अटपटी सी लगे लेकिन आज का दिन धैर्य रखने का है। और चाहे कुछ भी हो आपको इस बात को सराहना चाहिए कि आपके परिवार जन इतनी भिन्नता के बावजूद एक दूसरे को प्यार करते हैं।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग आज घर में झगड़ा कर सकते हैं। इस समय आपको अपने गुस्से को नियंत्रित रखना होगा। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को ले कर हो सकता है। झगड़ा करने से बचें और अपने घर की शांति बनाए गखें।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोग आज अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। आप सभी जरूरी कागजात को तैयार रखें। आज आपके रास्ते में आने वाले सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.