centered image />

दैनिक राशिफल 7 जुलाई 2021, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

0 396
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष-व्यापारिक वर्ग को आज अपनी व्यापारिक यात्राओं के द्वारा कोई बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आज इन लोगों को अपनी व्यापारिक यात्रा के द्वारा कुछ बड़े लाभकारी सौदे भी प्राप्त हो सकते हैं। परिवार द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को आज आप अच्छे ढंग से निर्वहन करने में सफल रहेंगे। जिसके कारण आज आप अपने परिवारिकजनों से सम्मान प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। काफी भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष-ऑफिस से लगे हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी परेशानियों भरा हो सकता है। आज इन लोगों को अपने रूटीन कार्यों को करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जरूरत के वक्त पर आज इन लोगों को अपने निकटतम सहयोगियों का सहयोग भी प्राप्त नहीं हो पाएगा। व्यापारिक वर्ग आज अपने व्यवसाय के कार्यक्षेत्र को बड़ा करने में सफल रहेंगे। इस कार्य से इन लोगों को आने वाले समय में लाभ प्राप्त होगा। शादीशुदा लोग आज अपने वैवाहिक संबंधों में काफी खुशी और सुकून महसूस करेंगे। परंतु शाम के समय इन लोगों को कुछ स्वास्थ संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन-आज आप अपने घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक करा सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच चले आ रहे कुछ पुराने मतभेद आज आपसी बातचीत के जरिए हल हो जाएंगे। आज इन लोगों की वैवाहिक जीवन में फिर से प्यार और शांति स्थापित होगी। आज कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ पिकनिक, पार्टी या मूवी इत्यादि का प्लान बना सकते हैं। आज यह लोग अपने परिवार के साथ काफी खुशहाल एवं मनोरंजक समय साथ व्यतीत करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे बेरोजगार नवयुवकों को आज संभवता किसी अच्छी जगह कार्य प्राप्त हो जाएगा।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क-छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज इन लोगों को अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने साझेदार के सहयोग से कुछ बड़े लाभकारी सौदे प्राप्त कर सकते हैं। इन सौदों से यह लोग आने वाले समय में अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। धन से संबंधित चली आ रही चिंताएं आज कुछ हद तक समाप्त हो जाएंगी। और आप लोगों को धन प्राप्ति का साधन प्राप्त होगा। शादीशुदा लोग आज अपने वैवाहिक संबंधों में काफी खुश रहेंगे। आज यह लोग अपने जीवनसाथी को कोई का तोहफा दे सकते हैं।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह-ऑफिस से लगे हुए लोग आज अपनी बुद्धि और चालाकी के बल पर अपने अधिकारी वर्ग से कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को अपने पक्ष में बनाने में सफल रहेंगे। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। इसलिए आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय इस बात का ध्यान रखें। आज आपको अपने विरोधियों के कारण कोई बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। छात्र वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। और इन लोगों का मन अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में लगा रहेगा। कानूनी मामले आज आपके खिलाफ जा सकते हैं। इनसे जुड़े हुए फैसले आज आपके विरोधियों के पक्ष में चले जाएंगे।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या-आज शाम के समय आपके घर पर कुछ रिश्तेदारों या दोस्तों के आ जाने से आप लोगों को काफी खुशी प्राप्त होगी। इन लोगों के साथ आज आपका शाम का समय काफी सुकून भरा व्यतीत होगा। आज आप लोग अपने घर पर विलासितापूर्ण संसाधनों को खरीदने में काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। परिवार से जुड़ी हुई कोई महत्वपूर्ण समस्या आज अपने आप समाप्त हो जाएगी। कानूनी मामलों में आज आप अपने विरोधियों को बुरी तरह से पराजित करने में सफल रहेंगे। किसी मुकदमे से संबंधित फैसला आज आपके पक्ष में आ जाएगा। धन और स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या आज आपको परेशान नहीं करेगी।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला-ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज उनके अधिकारियों द्वारा कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसके कारण आज इन लोगों को अपने कार्यों को करने में काफी थकावट का सामना करना पड़ेगा। छात्र वर्ग का ध्यान आज पढ़ाई से संबंधित कार्यों में नहीं लग पाएगा। आज यह लोग अपना अधिकांश समय अपने दोस्तों व मित्रों के साथ मौज-मस्ती के कार्यों में व्यतीत करेंगे। धन से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या आज आप लोगों को परेशान नहीं करेंगी। धन का प्रवाह आगामी दिनों में भी आपके पास बराबर बना रहेगा। शादीशुदा लोग आज अपने वैवाहिक जीवन का खुलकर आनंद लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक-ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज अपने निकटतम सहयोगियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। आज इन लोगों को अपने सहयोगियों के कारण अपने रूटीन कार्यों को करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों के बीच आज किसी बात को लेकर हल्के-फुल्के मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने मधुर स्वभाव और मीठी वाणी के कारण। अपने आसपास रहने वाले लोगों से सम्मान प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप शाम के समय अपने किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार के घर मुलाकात करने जा सकते हैं।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु-विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। परंतु हाल-फिलहाल आज आपको उससे किसी भी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान होने का अंदेशा नहीं है। फिर भी थोड़ी बहुत सावधानी आज आप लोग बनाए रखें। आज आप लोग अपने घर से जुड़े हुए किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने सभी परिवारिकजनों से सलाह मशवरा जरूर करें। अन्यथा इस बात को लेकर आज आपके परिवार में कोई वाद विवाद हो सकता है। जरूरत के वक्त पर आज आपको अपने परिवारिकजनों व मित्रों का सहयोग व आर्थिक सहायता प्राप्त हो जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों को कुछ मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर-शादीशुदा लोग आज अपने जीवनसाथी से प्यार व सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जरूरत के वक्त पर आज आप लोगों को अपने जीवनसाथी से कोई आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकती है। आज यह लोग शाम के समय अपने मन की शांति के लिए किसी देव स्थल पर कुछ वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आप लोग अपने घर पर सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिहाज से कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक लोग आज अपने व्यवसाय के कार्यक्षेत्र को अपने साझेदार के सहयोग से बढ़ाने में सफल रहेंगे। आज आप लोगों को कोई अतिरिक्त आय का साधन भी प्राप्त हो सकता है।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ-आज आप लोगों का किसी से वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़ा करना आप लोगों के लिए काफी परेशानियां पेश कर सकता है। इस वाद विवाद के फलस्वरुप आज आप लोगों को आर्थिक व शारीरिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज इस विवाद के फलस्वरुप आप लोगों को समाज में अपमान का भी सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज किसी नए कार्य में हाथ डालकर कुछ अतिरिक्त आय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप लोग घर निर्माण से संबंधित कोई छोटा या बड़ा कार्य शुरू करा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। आज आप लोगों को कुछ खांसी-जुकाम से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन-जो लोग पहले से बीमार चले आ रहे थे। उन लोगों को भी आज अपनी बीमारियों में काफी राहत महसूस होगी। व्यापारी व छात्र वर्ग के लिए आज का दिन निराशाजनक रहेगा। आज इन लोगों को अपने-अपने कार्यों में सफलता व लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। जिसके कारण आज यह लोग दुखी रह सकते हैं। कानूनी मामलों में आज आप अपने विरोधियों को बुरी तरह से पराजित करने में सफल रहेंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.