centered image />

दैनिक राशिफल 10 मार्च 2021, 5 राशियों पर रहेगी गणेशजी की कृपा, बाकी राशियाँ जाने अपना भाग्यफल

0 1,255
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष
आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक रूप से आलस्य का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रुप से बाधाएं उपस्थित होंगी। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहें। किसी भी योजना को सावधानीपूर्वक आयोजित करें। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों के साथ विवाद टालें।

वृष
प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावना है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान पहनने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारी से लाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा।

मिथुन
नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यवसाय में ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिक रूप से आप में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है।

कर्क
आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें। मन में दुःख और असंतोष की भावना रहेगी। आंख में पीड़ा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। परिजनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। धन का अधिक खर्च होगा।

सिंह
आपके अहम को कोई चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। विवाद या झगड़े से संभव हो तो दूर रहें।

कन्या
आज आपके लिए आकस्मिक धन खर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यो में आप अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे।

तुला
आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा दिन। धन लाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर और मन से तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों व स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। आज आप कोई धार्मिक या पुण्य का काम करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है।

वृश्चिक
आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के सम्बंध बना सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी, तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु
आज आपके मन में भांति-भांति के विचारों की तरंगे उठेंगी। आप उन विचारों में खोए रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पड़ेगा, लेकिन वाद-विवाद में न उतरें। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें । मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं व मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा।

कुम्भ
आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते है। मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें ऐसी गणेशजी की सलाह है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। ईश्वर का नाम जप मन को शांत करेगा।

मीन
आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते है। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रतिदिन के क्रियाकलापों से निकल कर आप अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.