centered image />

दैनिक 25 जनवरी 2021 राशिफल :- मिथुन और सिंह राशि के जातकों को आज मिलेगी सफलता, 12 राशियाँ जाने अपना भाग्यफल

0 513
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोग इस समय अपने हिम्मत व कौशल से अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपने अंदर की उत्सुकता और उत्साह को बनाए रखें।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोग आज आलस्य का अनुभव करेंगे। लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें कुछ नया करने का प्रयास करें। आप किसी नई रुची में भाग ले सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप अपना अधूरा काम भी पूरा कर सकते हैं।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोग आज खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। ये समारोह आपके व आपके परिजनों के जीवन में बहुत सी खुशियां ले कर आएगा। आप इस समारोह मे बहुत व्यस्त रहेंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोग आज अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे। ईश्वर के नजदीक आने की आपकी इस इच्छा से आपको बहुत शांति मिलेगी। इससे आपकी प्रतिभा में भी निखार आएगा।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोग आज अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपके आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गये हैं तो, आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे। जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोग इस समय किसी मुश्किल काम में लगें हैं। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोग यदि आज अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो, इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा आनंद उठाएं।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोग आज अपने आस-पास के लोगों के बीच चल रहे तनाव को कम करने की कोशिश करेंगे। आप उस झगड़े का हिस्सा तो नहीं होंगे लेकिन सुलह कराने के लिए आपको एक बिचौलिए के रूप में बुलाया जा सकता है। आप किसी की तरफदारी ना करते हुए सच का साथ देंगे। इससे आपके सहकर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले उन विद्यार्थियों उन विद्यार्थियों का दिन शुभ रहेगा, जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों के पारिवारिक जीवन में खुशियोंभरा माहौल रहेगा। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। घर वालों का प्यार ही इस समय आपको भावनात्मक रूप से खुश रखेगा और आप भी अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास करें।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग आज कुछ नया करने की सोंच रहे हैं। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। इस समय का इस्तेमाल आप अपनी जिंदगी के हर पहलु को सुंदर बनाने के लिए करें।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोगों का दिन खुशियोंभरा रहेगा। आज आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व से नए दोस्त बना पाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी। इसलिए आज बिना किसी हिचकिचाहट के लोगों से मिलें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.