जानकारी का असली खजाना

मारुति की इस कार से ग्राहक हुए परेशान, बिक्री में आई बड़ी गिरावट, सिर्फ 790 लोगों ने खरीदी इसे

0 18

कारों की बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी का कोई मुकाबला नहीं है। यह देश की नंबर वन कार बेचने वाली कंपनी है। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में आमतौर पर 7 गाड़ियां अकेले मारुति सुजुकी की होती हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि ग्राहक कंपनी की सभी गाड़ियां खरीद रहे हैं। इसकी कुछ कारें ऐसी भी हैं जिन्हें ग्राहक बेहद सीमित यूनिट्स में खरीदते हैं, या कहें कि बिल्कुल भी नहीं। यहां हम मारुति की उन 3 कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी फरवरी महीने में बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

1. मारुति सेलेरियो: मारुति सेलेरियो हैचबैक की पिछले महीने 4,458 यूनिट्स बिकीं। ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी 2022 में इस कार की 9,896 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह मारुति सेलेरियो की बिक्री में साल-दर-साल 54.95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सेलेरियो की तुलना में ग्राहक इस प्राइस रेंज में वैगनआर और स्विफ्ट जैसी कारों को तरजीह दे रहे हैं।

2. मारुति एस-प्रेसो: फरवरी में बिक्री में तेज गिरावट देखने वाली यह कंपनी की दूसरी कार है। फरवरी 2023 में मारुति एस्प्रेसो की 3,761 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि फरवरी 2022 में 8,140 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह मारुति एस्प्रेसो की बिक्री में साल-दर-साल 53.80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ग्राहक एस-प्रेसो के बजाय वैगनआर और स्विफ्ट का विकल्प चुनना पसंद करते हैं।

3. मारुति सियाज: यह कंपनी की सेडान कार है, जिसे हाल ही में अपग्रेड किया गया है। इस अपग्रेड के चलते फरवरी में इस कार की केवल 792 यूनिट्स की बिक्री हुई। ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी 2022 में इस कार की 1,912 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह मारुति सियाज की बिक्री में साल दर साल 58.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈

Leave a Reply