centered image />

बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए खिंची फोटोज और सोशल मीडिया पर कर दिए वायरल

0 2,031
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Crime News: एक लड़की ने जब किसी कारण अपने प्रेमी से दूरी बनाते हुए दूसरे लड़के से दोस्ती कर ली, उसे ही अपना प्रेमी भी बना लिया। अब पूर्व प्रेमी को भुलाकर वह अपना ज्यादा वक्त नए प्रेमी को ही देने लगी। यह पूर्व प्रेमी सहन न कर सका और उसने अपनी कथित बेवफा प्रेमिका को बदनाम करने की घृणित योजना बना डाली।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

उसने एक दिन किसी तरह लड़की को बंधक बना लिया। बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए फोटो सेशन कराया और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

फोटो उमरिया (मप्र) के नौरोजाबाद थाने के टीआई राकेश उइके ने भी देखे। उन्होंने एसपी सचिन शर्मा को जानकारी दी। इसके बाद कार्रवाई शुरु हुई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार दुराचार की इस घटना में शामिल दो आरोपित थे लेकिन घटना को एक ही आरोपित ने अंजाम दिया है। नौरोजाबाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित का लड़की के साथ पहले प्रेम प्रसंग था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया और लड़की ने उसका साथ छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपित उस पर नजरें जमाए हुए था। इसी दौरान उसे पता चला कि लड़की का किसी अन्य लड़के के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया है।

यह उसे सहन न हुआ। उसने अपनी प्रेमिका को बदनाम करने की साजिश की। उसने सोचा ऐसा होने के बाद उसकी पूर्व प्रेमिका को उसका वर्तमान प्रेमी छोड़ देगा तो वह फिर उसकी हो सकेगी।

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपित ने ऐसा सोचकर बहाने से अपनी पूर्व प्रेमिका को बातचीत के लिए तैयार कर लिया और अपने साथी के सहयोग से उसी के घर में ले जाकर उसके हाथ पैर बांध दिए।

इसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म करते हुए फोटो खिंचवाए और उन फोटो को उसने व्‍हाट्सएप के उस ग्रुप में डाल दिया जिसमें उसका वर्तमान प्रेमी भी जुड़ा हुआ था।

इसी दौरान नौरोजाबाद पुलिस तक भी यह फोटो पहुंच गए और टीआई राकेश उइके ने इस मामले की जानकारी एसपी उमरिया को दी। इसके बाद अपराध दर्ज किया गया और एक टीम बनाई गई जिसने आरोपित को गिरफ्तार किया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.