centered image />

बच्चे के इलाज में हो रहा था ज्यादा खर्च, बेरहम मां ने लिया ऐसा फैसला, जानकर चौंक उठेंगे

0 4,056
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Crime News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला केस सामने आया है। यहां एक मां की बेरहमी सामने आई है जिसने अपने बच्चे को ही अस्पताल की चौथी मंजिल की खिड़की से नीचे फेंक दिया। उस मासूम का कसूर बस इतना था कि उसको लिवर और अन्य गंभीर बीमारियां थीं जिसमें काफी खर्च हो रहा था और बेरहम मां को ये खर्च ज्यादा लगा। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

लखनऊ के केजीएमयू से सामने आया केस

पुलिस के मुताबिक जिस मासूम की मौत हुई है वो अप्रैल में ही पैदा हुआ था। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में उसका जन्म हुआ था। हालांकि जन्म के बाद ही उसको लिवर की गंभीर बीमारी का पता लगा था। इसके बाद लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था। यहां मंगलवार को उसी की मां ने खर्च ज्यादा होने पर हैरान करने वाला फैसला ले लिया और बच्चे को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

सीसीटीवी से सामने आया बड़ा सच

पति के मुताबिक मंगलवार रात जब उसने अपने बेटे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो कहीं गायब हो गया है। इसके बाद हड़कंप मच गया। बाद में जब अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो सच सामने आया। उस महिला ने ही अपने बेटे को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मित्रो आपको क्या कहना है महिला को ऐसा करना चाहिए था , कमेंट में बताएं?

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.