centered image />

एलुमिनियम के बर्तन में खाना पकाना है खतरनाक, जानिए क्यों

0 734
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल हर घर में एलुमिनियम के बर्तन पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बर्तन आपके लिए हानिकारक हैं और किसी जहर से कम नहीं हैं। आईए जानते हैं कैसे।

इसलिए न करें एलुमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल

एलुमिनियम के बर्तनों में बना हुआ खाना हमारे लिए हानिकारक है। लगभग रोजाना 4 से 5 मिलीग्राम एलुमिनियम की मात्रा हमारे शरीर में पहुँचती है, क्योंकि हमारा भोजन एलुमिनियम के बर्तनों में बनता है। बता दें कि एलुमिनियम की इस बड़ी मात्रा को बाहर निकालने में हमारा शरीर असमर्थ है। ये जहर लगातार खाने और पीने के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर रहा है।

इस तरह होता है नुक्सान

इसका कारण ये है कि जब हम एलुमिनियम के बर्तन में खाना बनाते हैं तो एलुमिनियम एसिडिक फूड के साथ रिएक्शन करता है, यह बहुत प्रक्रियाशील होता है और खाने के साथ मिल जाता है और हमारे भोजन के साथ हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है। यदि, हम इन बर्तनों में कई सालो तक खाना खाते रहे तो ये धातु हमारे लीवर, तंत्रिका तंत्र में समां जाता है। यह अवस्था हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों में ढाल सकती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.