centered image />

इन चीजों के सेवन से कंट्रोल हो सकता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए इनके अन्य फायदों के बारे में

0 164
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश में मधुमेह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मधुमेह जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। मधुमेह की इस समस्या में रोग को नियंत्रण में रखने के लिए रोगी को खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में कुछ चीजें इंसान के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

मधुमेह रोगियों को अपने आहार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के आहार में कौन सी जड़ी-बूटियां शामिल की जा सकती हैं।

मेंथी

मेथी के बीज का सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकता है। मेथी फाइबर से भरपूर होती है। मेथी के दानों को गर्म पानी में भिगोकर रखा जा सकता है। इसके बाद इसका पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आप इसका नियमित सेवन कर सकते हैं।

रोजमैरी

वजन घटाने में भी रोजमेरी फायदेमंद है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में फायदेमंद। इसका जूस ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में उपयोग नहीं किया जाता है।

गिलोय

गिलोय मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। गिलोय का सेवन आप जूस और पाउडर के रूप में कर सकते हैं।

एलोविरा

एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। एलोवेरा जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने का भी काम करता है। यह जूस पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.