centered image />

साबुन के रूप में कोकीन मुंबई एयरपोर्ट पर 33.60 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद

0 84
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा ऑपरेशन किया है। DRI के अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश से आने वाले एक भारतीय यात्री से 33.60 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। उसने साबुन के रूप में 3360 किलोग्राम मादक पदार्थ की तस्करी की थी।

जानकारी के मुताबिक डीआरआई के अधिकारियों ने शक के आधार पर यात्री की तलाशी ली तो अधिकारियों के हाथ साबुन लग गया। जिसके बाद साबुन की जांच की गई। अधिकारियों को साबुन के आवरण में सफेद रंग का साबुन नजर आया। जब और बारीकी से जांच की गई तो अधिकारियों के हाथों में मोम चिपकना शुरू हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने साबुन मलना शुरू किया। मोम को रगड़ने के बाद, अंदर एक साबुन का टुकड़ा दिखाई दिया। लेकिन वह साबुन नहीं था।

अधिकारियों द्वारा जांच करने पर पता चला कि यह साबुन नहीं बल्कि कोकीन है। कोकीन के इस स्टॉक की जांच करने पर यह 3360 ग्राम निकला। शख्स के पास से साबुन की ऐसी 16 पेटियां बरामद की गई हैं. बताया जा रहा है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 33 करोड़ 60 लाख रुपये है. डीआरआई के अधिकारियों ने इस भारतीय यात्री को विदेश से गिरफ्तार किया है और इस संबंध में और जानकारी हासिल करने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.