centered image />

मुख्यमंत्री गहलोत अपनी मुसीबत को प्रियंका गांधी के गले में न डालेंः आचार्य प्रमोद कृष्णम

0 253
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जयपुर, 1 दिसंबर विभिन्न मांगों को लेकर करीब पचास दिन से जयपुर के शहीद स्मारक और पिछले पांच दिन से उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर डेरा जमाए राजस्थान के बेरोजगारों को लेकर कांग्रेस के भीतर ही राजनीति जोर पकड़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को तल्ख अंदाज में नसीहत देते हुए आंदोलनकारी बेरोजगारों से बात करने की सलाह दी है।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 49 दिन से प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियां जयपुर के शहीद स्मारक पर आंदोलनरत हैं। सरकार से कई बार अपील करने पर जब बात नहीं बनी तो एक दल उत्तर प्रदेश भी पहुंच गया। वहां बेरोजगार संघ के प्रमुख उपेन यादव की अगुआई में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पिछले पांच दिनों से बेरोजगारों ने डेरा डाल रखा है। इसे भाजपा समेत विपक्ष मुद्दा बनाने में लगा है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए ये मुद्दा कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। यही कारण है कि प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आंदोलनकारी बेरोजगारों से बात करने के लिए कहा है। आचार्य प्रमोद ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे बेरोजगारों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तत्काल वार्ता कर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। इस नसीहत के साथ उन्होंने तल्खी को बयान करती एक लाइन लिखी है। उन्होंने लिखा है, ‘अपनी मुसीबत को प्रियंका गांधी के गले में डाल देना उचित नहीं है।’

सर्दी के इस मौसम में इस मुद्दे से सियासी पारा गरमाने के आसार बन रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दो दिन आंदोलनकारियों से धरना प्रदर्शन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा था कि धरना प्रदर्शन करने वाले और नौकरी करने की चाहत रखने वालों का नेतृत्व कर रहे नेता नौकरी के लिए नहीं बल्कि अपनी नेतागिरी के लिए यह काम कर रहे हैं

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.