centered image />

सावधान: रात को देर से खाने की आपकी आदत इतनी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है

0 598
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

तेजी से भागती जिंदगी में हम हमेशा सही समय पर खाना नहीं खा सकते हैं। ऑफिस और दूसरे काम की व्यस्तता के कारण हम देर रात खाना खाने बैठ जाते हैं। ऐसे में यह पता नहीं चल पाता है कि अगर सही समय पर भोजन न लिया जाए तो हमें कितना नुकसान हो सकता है।

देर रात खाने से कई नुकसान होते हैं, क्योंकि इससे मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर लोगों में दस्त का यह सबसे महत्वपूर्ण कारण है। इसके अलावा, सही समय पर भोजन न करना भी अनिद्रा का कारण बनता है। नींद की कमी से कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे उनींदापन या चिड़चिड़ापन।

इसके अलावा जो लोग देर रात को भोजन करते हैं, वे रात के खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर सो जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है।

खाने की प्लानिंग करें

डॉ. कंडवाल बताते हैं कि शरीर में एक प्राकृतिक घड़ी मौजूद है, जिसे सर्केडियन रिद्म कहते हैं। ये सर्केडियन हमारे साइकोलॉजिकल सिस्टम के साथ कनेक्ट होती है और हमारी दिनभर की गतिविधियों के अनुसार शरीर के फंक्शन को कंट्रोल करती है। जैसे रोजाना सोने-जागने और खाने के समय के अनुसार ये हार्मोन्स के रिलीज होने और मेटाबॉलिक सिस्टम को सक्रिय करने का काम करती है।

इसलिए अगर आप रोजमर्रा के कामों के लिए समय निश्चित कर लेते हैं, तो आपका सर्केडियन रिद्म इसे आपकी आदत मान लेता है। इससे शरीर के लिए फंक्शन करना ज्यादा आसान होता है। यही कारण है कि ऐसे लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। आहार हमेशा उम्र, लिंग, शारीरिक संरचना, काम के स्तर और गतिविधि के स्तर पर निर्भर करता है। वहीं उम्र बढऩे पर पोषक तत्वों की जरूरतें भी बदलती रहती हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति के लिए डाइट प्लान बनाना बहुत जरूरी है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.