centered image />

देवी लक्ष्मी की कृपा से धनु राशि वालों के बनने वाले है सभी बिगड़े कार्य परिवार में आएगी सुख संपत्ति

0 458
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

राशिफल : धनु राशि के जातकों को इस महीने के अंत तक उन्नति के कई मौक़े मिलेंगे। आपके संकल्प की दृढ़ता आपको बहुत आगे ले जाएगी। अक्टूबर के महीने तक आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद मई तक आपके ख़र्चे में वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद फिर बाक़ी बचे साल के लिए गाड़ी पटरी पर लौट आएगी।

अतः रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा और आप एकाधिक स्रोतों से धनार्जन करने में सफल भी रहेंगे। शनि देव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे।

हालाँकि काम में आवश्यकता से अधिक व्यस्तता भी अच्छी नहीं है; आपको अपनी सेहत का भी ध्यान ठीक से रखना चाहिए। मार्च से मई तक का समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है और अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। बच्चे परिश्रमी रहेंगे और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घरेलू जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा–कभी-कभी थोड़ी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। हालाँकि इस वर्ष आपको बोलते समय संयम बरतने की ज़रूरत है, अन्यथा रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नज़र आ रही है। विरोधियों पर आप क़ाबू करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा है, हालाँकि सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सुख शांति के लिए जय शनिदेव कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.