centered image />

बस ने ट्रक को मारी टक्कर, चालक सहित दो की मौत, 11 घायल

0 190
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग, 16 दिसंबर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ के पास बुधवार की देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि बुधवार रात रांची से आरा जा रही बबुआन बस को करीब दो बजे के एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि बाद में बस चालक ने भी दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित 11 लोग घायल हुए हैं। मृतक बस चालक बिहार के विक्रमगंज के कझई निवासी मनोज रजक और यात्री की पहचान आरा जिले के परशुरामपुर धंजी यादव के रूप में की गई है। वह जमशेदपुर ससुराल से परिवार को लेकर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई थी उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया।

गुरुवार को पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कुछ घायलों के भी बयान दर्ज किए गए। यात्रियों का कहना है कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग बस के अंदर ही गिर गए। कई यात्रियों का सामान दूसरे यात्रियों पर गिर गया। अचानक हुए हादसे को लोग समझ नहीं पाए। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय बस के अंदर बैठे अधिकांश यात्री सो रहे थे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.