centered image />

अपनी फिटनेस के लिए बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता रोज ये चीजें खाते हैं, पढ़ना ना भूलें

0 502
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एक फिट शरीर की चाहत हर व्यक्ति को होती है। हमारे जेहन में अक्सर हमारे पसन्दीदा सितारों की खूबसूरत फिटनेस छाई रहती होगी। अक्सर आपके मन में ये बातें आती होंगी कि बॉलीवुड के सबसे फिट हीरो की डाइट कैसे होती होगी या वो क्या खाते होंगे जो उनकी बॉडी इतनी आकर्षक होती है, या वो जब चाहे, जैसे चाहे अपने शरीर को नया आकार दे सकते हैं। तो इसके पीछे है दो प्रमुख वजह हैं –

1. खूब कड़ी मेहनत और अच्छी लगन का होना, और

2. उचित डाइट का होना।

मेहनत का ज़िक्र तो हम अपनी वर्कआउट सीरीज में कर चुके हैं। आज की हमारी इस कड़ी में हम आपको कुछ प्रमुख फिट बॉलीवुड सितारों की डाइट के बारे में बताएंगे –

1.अक्षय कुमार-

फिटनेस की बात जहाँ शुरू होती है वहां पहले नाम अक्षय कुमार का ही आता है। उनकी फिल्मों के जैसी चुस्ती-फुर्ती उनकी रियल लाइफ में भी होती है। अक्षय सुबह 5 बजे उठते हैं और संतुलित आहार का सेवन करते हैं। उनके खाने में फल, मेवे, मीट, मिक्स दाल, दही, ब्राउन राइस और सूप प्रमुख रहता है।

2. जॉन अब्राहम –

जॉन अब्राहम को फिटनेस टाइकून माना जाता है, जॉन अब्राहम के लिए फिटनेस एक जुनून है, उनके करीबी कहते हैं कि वो एक बार को खाना भूल सकते हैं पर एक्सरसाइज नहीं भूल सकते। अंडे, टोफू, ग्रीन टी, दलिया, ग्रिल्ड मछली, स्प्राउट्स आदि जॉन का रोज़ का आहार है।

3. टाइगर श्रॉफ –

फिटनेस और फुर्ती का मिला जुला रूप टाइगर श्रॉफ के पास देखने को मिलता है। टाइगर खुद को फूडी बताते हैं परंतु कुछ भी नहीं कहा लेते। उनके खाने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक रहती है।अंडे, मटन,उबली सब्ज़ियां, आइस-क्रीम टाइगर के पसंदीदा खाद्य पदार्थ हैं। टाइगर अपने साथ रखे बैग में सूखे मेवे भी ज़रूर रखते हैं।

4. सलमान खान-

ये है बॉलीवुड के दबंग खान के दिन भर का आहार चार्ट-

*नाश्ता- चार अंडे( सिर्फ सफेद हिस्सा), लो फैट दूध

*वर्कआउट से पहले- 2 एग व्हाइट, प्रोटीन शेक

*वर्कआउट के बाद- बादाम, ओट्स, 3 एग व्हाइट, प्रोटीन बार

*लंच- सब्जी, चपाती, दालें, मटन, फ्राइड फिश, ब्राउन राइस और सलाद

*स्नैक्स- प्रोटीन बार, सूखे मेवे

*डिनर- शाकाहारी सूप, चिकेन/मछली, हरी सब्ज़ी, रोटी।

5. विद्युत जामवाल-

विद्युत जामवाल की बॉडी का लोहा पूरी इंडस्ट्री मानती है। उनकी दिन की शुरुआत सुबह गुनगुने पानी से होती है। वो जिम के पहले प्री वर्कआउट, एक कटोरी मूसली एवं जिम के बाद ओट्स, इडली, अंकुरित अनाज और साथ में जूस लेते हैं।

उनके लन्च में दालें, हरी सब्जी, गेहूँ और जौ बाजरे की चपातियां साथ में मक्खन और मीठी दही होती है

विद्युत शाम के समय स्नैक में उपमा, भुने चनें और मूंगफली, प्रोटीन चिप्स लड़ना पसन्द करते हैं तथा वो डिनर में दाल, कोई एक हरी सब्जी और रोटियां तथा सलाद लेते हैं।

मित्रों आपके हिसाब से सबसे फिट और अच्छी बॉडी वाला हीरो कौन है, कमेंट में जरूर बताएं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.