centered image />

बॉलीवुड हस्तियों ने खास अंदाज में दी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई

0 271
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मनोरंजन जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष ने खूबसूरत तरीके से जन्मदिन की बधाई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”मेरे थलाइवा को जन्मदिन की बधाई। इकलौते सुपरस्टार रजनीकांत सर!”

सिंगर अनिरुद्ध रविचदंर ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”जन्मदिन की बधाई थलाइवा! हम आपको पहले, अभी और हमेशा प्यार करते रहेंगे!”

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को ट्विटर पर साझा कर उन्होंने लिखा, ”थलाइवा रजनीकांत सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप उन सबसे बड़े सितारे में से एक हैं, जिनसे मैं मिली हूं और फिर भी एक बेहद विन्रम व्यक्ति हैं। मैं आपके सुखद जीवन की प्रार्थना करती हूं।’

अभिनेता मामूट्टी ने रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई आदरणीय रजनीकांत। हमेशा की तरह स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

हंसिका मोटवानी ने लिखा, ”जन्मदिन की बधाई रजनीकांत सर। आपके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करती हूं!”

इन सबके अलावा भी कई हस्तियों ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.