centered image />

इन गलतियों के चलते मर्दों में हो जाती है नपुसंकता की समस्या

0 1,251
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हेल्थ टिप्स : आज हम आपको पुरुषो में शुक्राणुओ की कमी होने के प्रमुख कारणों के बारे में बताने जा रहे है | आप हमें ऊपर दिए गए पीले रंग के फॉलो बटन पर क्लिक करके फॉलो कर सकते है | आजकल की लाइफस्टाइल और खान पान में हो रहे बदलावों के कारण इन्सान के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है | शुक्राणुओ की कमी आजकल के मर्दों में हो जाना कॉमन होता जा रहा है | अगर हम शुक्राणुओं कमी को सही प्रकार से परिभाषित करे तो 1 ml वीर्यपात में अगर शुक्राणुओं की संख्या 1.5 करोड़ से कम है तो इसे शुक्राणुओं की कमी कहते है | इस बीमारी को विज्ञान की भाषा में ओलिगोस्पर्मिया कहते है | यह बीमारी अगर पति को हो जाती है तो पत्नी कभी भी गर्भ धारण नहीं कर पाती है | तो जान लीजिये यह कारण कौन से होते है

1. नशीली दवाईओं का सेवन 

अवैध और नशीली दवाओ का प्रयोग करने से मर्दों के शुक्राणुओ की गुणवत्ता और संख्या में कमी हो जाती है| इसलिए भूलकर भी कोकीन, गांजा जैसे नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए |

2. शराब का सेवन

शराब पीने से हमारे शरीर में बनने वाले टेस्टोस्टेरोन हरमोन में कमी हो जाती है जिसकी वजह से हमारे अंडकोषो में शुक्राणु कम बनते है जो हमें धीरे धीरे नपुंसकता की तरफ ले जाता है |

3.सिगरेट का सेवन

बीड़ी और सिगरेट का लगातार सेवन करते रहने से शुक्राणु बनना कम हो जाते है जिसका सीधा असर हमारे निजी संबंधो और संतान उत्पन्न करने की क्षमता पर पड़ता है |

4. ज्यादा साइकिल चलाना

लम्बे समय तक अगर साइकिल की सिट पर बैठकर उसे चलाते है तो उससे आपके अंडकोष की नशे दब जाती है | जिसकी वजह से शुक्राणुओ का उत्पादन बहुत ही अधिक प्रभावित होता है | यहाँ तक की आप हमेशा के लिए अपनी बच्चे पैदा करने की क्षमता भी खो सकते है | इसलिए इस गलती को कभी भी लम्बे समय तक ना करे |

5. गर्म चीज़ों से बचे

 

अंडकोषो को अगर अधिक गर्मी पहुचती है तो हमारे शुक्राणु बनने की क्रिया बहुत ही कम हो जाती है | इसलिए भूलकर भी हमारे अंडकोष को गर्म चीजो के संपर्क में ना लाये जैसे: गर्म पानी से नहाना, लैपटॉप गोद में रखकर बैठना आदि |

6. एक्स-रे जैसी चीज़ों के संपर्क से बचें

विकिरण या एक्स-रे हमारी शुक्राणु उत्पन्न करने की क्षमता को ख़त्म कर देती है | इसलिए जब तक इमरजेंसी ना हो तब तक इनके सम्पर्क में नहीं आना चाहिए |

7. मोटापा न बढ़ाएं

मोटापे के कारण हमारे मर्दाना हार्मोन कम होने लगते है जिसका सीधा असर हमारे ताकत पर पड़ता है | इसलिए हमेशा फिट रहे और एक्सरसाइज आदि करते रहे |

दोस्तों अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई तो इस पोस्ट को लाइक करना ना भूलें और अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछे हमारी टीम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी|  आपका दिन शुभ हो धन्यवाद |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.