centered image />

सावधान आपकी डार्क लिपस्टिक नहीं है किसी खतरे से काम

0 653
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बिना मेकअप अगर डार्क रंग का लिप कलर लगा लिया जाए तो चेहरे का नूर और भी बढ़ जाता है। चाहे कितना भी डार्क मेकअप क्यों न किया हो, जब तक परफेक्‍ट शेप लिपस्टिक न लगाई जाए एक कमी सी लगती है। क्‍या आप भी बाहर जाने से पहले रोजाना लिपस्‍टिक लगाती है। क्या आप जानते हैं कि आपके होठों की खूबसूरती बढ़ाने वाली ये ल‍िपस्टिक आपके ल‍िए खतरनाक भी साबित हो सकती है।

 Be careful your dark lipstick doesn't work out of danger

लिपस्टिक क्यों है नुकसानदायक? दरअसल लिपस्टिक में लेड होता है, जो एक न्यूरोटॉक्सिन होता है और इसकी वजह से लर्निंग और लैंग्वेज संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि सभी लिपस्टिक्स में लेड नहीं होता और न ही कोई ब्रैंड अपने प्रॉडक्ट के इन्ग्रीडियेंट्स में लेड होने के बारे में बताता है। ल‍िपस्टिक हमारे होठों के जरिए सीधे अंदर जाकर हमें बीमार कर सकती है।

किडनी फेल – लिपस्टिक बनाने में सीसा, कैडमियम, मैग्नीशियम क्रोमियम और एल्यूमिनियम जैसे धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है जो खतरनाक बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं। यहीं नहीं, यह शरीर के अंदरूनी अंगों को पूरी तरह से डेमेज भी कर सकती है। इसमें काफी मात्रा में कैडमियम पाया जाता हैं, जिससे गुर्दे के खराब होने के खतरा बढ़ जाता है। यह पेट के ट्यूमर का कारण भी बन सकते हैं।

पेट का अल्सर और लकवा– लिपस्टिक में पाया जाने वाला एल्यूमिनियम स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। इसका इस्तेमाल होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए होता है जो मुंह के जरिए पेट में चली जाती है जो शरीर में विषैले तत्वों की मात्रा को बढ़ाते हैं। एक शोध के अनुसार, एल्यूमिनियम पेट के लिए हानिकारक है। एल्यूमिनियम से पेट का अल्सर, लकवा आदि रोग व शरीर में फास्फेट की कमी हो सकती है।

त्वचा के लिए हानिकारक – लिपस्टिक में इस्तेमाल किए गए अन्य कैमिकल्स आपकी सेंसटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे स्किन और आंखों में जलन, एलर्जी, शरीर में जकड़न और गले में खराश जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.