centered image />

दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

0 171
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नवंबर का महीना जल्द ही खत्म होने वाला है और दिसंबर यानी साल का आखिरी महीना शुरू होने वाला है। दिसंबर में नए साल के जश्न से पहले क्रिसमस के अलावा कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में कुल 13 दिन की छुट्टियां रहेंगी। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें, क्योंकि आने वाले महीने में कई छुट्टियां हैं, बैंक का कामकाज ठप हो सकता है।

दिसंबर में बैंक अवकाश

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दिसंबर 2022 के लिए जारी की गई बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिलाकर पूरे दिसंबर महीने में लगभग आधे दिन काम प्रभावित रहेगा। आरबीआई ने दिसंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिसके मुताबिक विभिन्न राज्यों और शहरों में दिसंबर महीने में 3, 12, 19, 24, 26, 29, 30, 31 तारीख को छुट्टियां होंगी। जबकि 4, 10, 11, 24, 25 दिसंबर को दूसरे व चौथे शनिवार को छोड़कर साप्ताहिक अवकाश है। क्रिसमस की छुट्टी यानी 25 दिसंबर को रविवार भी है। यहां ध्यान रहे कि बैंकिंग हॉलीडे अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर निर्भर करते हैं।

यह भी पढ़ें: जेल वापसी से पहले लॉन्च हुआ राम रहीम का ‘चट पे चाट’ गाना, परिवार के साथ समय बिताने का संदेश देता है गाना

बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

3 दिसंबर: सेंट फ्रांसिस जेवियर पणजी (गोवा)

4 दिसंबर: रविवार को साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह) है।

10 दिसंबर: दूसरा शनिवार साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह)

11 दिसंबर: रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे दिन)

12 दिसंबर: पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा शिलांग

18 दिसंबर: रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे दिन)

19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस पणजी (गोवा)

24 दिसंबर: क्रिसमस फेस्टिवल (शिलांग)

25 दिसंबर: रविवार/क्रिसमस की छुट्टी (सभी जगह)

26 दिसंबर: क्रिसमस सेलिब्रेशन/लोसुंग/नमसुंग इजावल, गंगटोक, शिलांग

29 दिसंबर: गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती (चंडीगढ़)

30 दिसंबर: यू कियांग नांगबाह (शिलांग)

31 दिसंबर: नए साल की पूर्व संध्या (इज्वल)

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.