centered image />

जोड़ों के दर्द में ठंडी चीजों से परहेज करें , पढ़े पूरी जानकारी

0 743
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जोड़ों और हड्डियों में दर्द व जलन आज आम शिकायत हैं, इसे आर्थराइटिस कहते हैं। हड्डियों के बीच के कार्टिलेज घिसने या ऊत्तकों की प्रतिरोधक क्षमता घटने से जोड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती हैं। आइए जानते हैं इन्हें दुरूस्त रखने के उपायों के बारें में।

हल्दी में शक्तिशाली ऑक्सीडेंट करक्यूमिन होता हैं जो जलन पैदा करने वाले एंजाइम्स का प्रतिरोधक हैं। दो कप पानी में आधा छोटा चम्मच हल्दी व इतनी ही मात्रा में अदरक का रस मिलाकर 10-15 मिनट के लिए उबालें और दो बार पिएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में आराम मिलने लगेगा।

सेंधा नमक में मैगनिशियम सल्फेट होता है जो दर्द से राहत प्रदान करता हैं। एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इसे तेल की तरह जोड़ों पर मलें। इसी तरह सेंधा नमक के पानी से नहाने से भी दर्द में राहत मिलती हैं।

सौंठ का पाउडर 1-3 ग्राम की मात्रा में भोजन करने के बाद पानी से लें। यदि डिनर के बाद इसे लेना चाहते हैं तो सोने से आधा घंटा पहले एक कप दूध के साथ लें। इस प्रयोग से जोड़ों में फौरन राहत मिलती हैं।

इन्हें भी आजमाएं

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आशा शर्मा के अनुसार जब दर्द बहुत तेज हो और कारम का पता न हो तो शलाकी या हरसिंगार की पत्तियों से तैयार किए गए रस को 1-3 चम्मच की मात्रा में सबह और शाम को लेने से लाभ होगा। ये पत्तियां आपको परचून की दुकान पर मिल जाएंगी।

जोड़ों का दर्द होने पर नमक मिले पानी से सेक करें, इसके आधे घंटे के बाद सेंधवारी ताल से जोड़ों की मालिश करें। 5-10 मिनट का बाद उस, हिस्से पर भाप लें और सूती पट्टी से इसे कवर कर लें। ध्यान रहे कि इस हिस्से पर हवा न लगे वर्ना सूजन आ सकती हैं।

बिच्छू के काटने जैसा तेज दर्द हो तो सूती कपड़े पर गुनगुने पानी में भीगी हूई मिट्टी का लेप लगाएं और इसे दर्द वाले स्थान पर रखें। ऐसा दिन में दो बार करने से लाभ होगा।

लहसुन की 6-7 कलियों का पेस्ट, एक चम्मच आटा और थोड़ी सी हल्दी को मिलाकर अरंडी के तेल से गूंथ लें। अब इसे दर्द वाले स्थान पर लगा लें। आधे घंटे बाद इसे हटा दें, दर्द में आराम मिलेगा।

जोड़ों का दर्द होने पर बासी, खट्टी व ठंडी चीजों से परहेज करना चाहीए क्योंकि इससे रोग गंभीर हो जाता हैं और सूजन बढ़ने लगती हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.