centered image />

बड़े कमाल का फल है एवोकाडो, जानिए क्या है इसके स्वास्थ्य लाभ

0 357
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एवोकाडो फल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं जो पाचन क्रिया मजबूत करने में सहायक होता हैं । इसके अलावा यह पाचन संबंधित विकारों को दूर करने में भी सहायक होते हैं। एवोकाडो फल आंखों के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व आंखों कि रोशनी बढ़ाने में सहायक होती हैं। इसके अलावा यह आखों को रोगों से बचाऐ रखने में भी सहायक होती हैं।

इसके अलावा यह बड़े हुए ब्‍लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता हैं।

एवोकाडो फल में कई प्रकार के पोषक तत्‍व उपस्थित होते हैं जो हृदय को स्‍वस्‍थ्‍य रखनें में सहायक होतें हैं। एवोकाडो फल में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड व फाइबर, पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन ई व के मौजूद रहते हैं।

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डायट में एवाकाडो फल का सेवन अवश्‍य करना चाहिए क्‍योकि इस फल में कैलो‍री कम मात्रा में होती हैं जिससे इसका सेवन करने से आप वजन को कम कर सकते हैं।

एवोकाडो फल में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन डी पर्याप्‍त मात्रा में होते हैं जो दांतों के लिए और मसूड़ो के लिए बहुत ही लाभदयक होते हैं। यह पाइरीया रोग को दूर करने में सहायक होता हैं इसमें मौजूद पोषक तत्‍व दांतो को मजबूत रखने में भी मदद करता हैं।

एवोकाडो फल हडि्डयों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता हैं। एवोकाडो फल में बोरॉन तत्‍व मौजूद होता हैं जो कैल्शियम के अवशोषण में सहायक होता हैं जो हडि्डयों के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। यह हडि्डयों को मजबूत रखनें में भी सहायक होता हैं। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद करता हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.