centered image />

धनतेरस पर शुक्र का शुभ संयोग, ये 5 काम करने से होंगे लाभ ही लाभ

0 848
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। 13 नवम्बर को धनतेरस सारे देश में मनाया जाएगा। यूं तो हर बार ही इस धनतेरस को खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है लेकिन इस बार इसी दिन एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है। धनतेरस यानी की 13 नवम्बर शुक्र  के दिन जहां लक्ष्मी की पूजा होती और धन्वंतरी जयंती है । साथ ही इस बार चंद्र भी हस्त नक्षत्र का है इसलिए यह दिन और भी शुभ फलदायक हो जाता है।

शाम के समय भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करें। चांदी को चंद्रमा की शुभ धातु माना जाता है। इसलिए इस धनतेरस चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ रहेगा। इस मौके पर चांदी के लक्ष्मी गणेश और चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

शाम की पूजा के बाद लोग अनाज, वस्त्र, औषधी दान करें।

शाम के समय घर के मेन गेट पर एक बड़ा कड़वे तेल का दिया जलाएं। यह दिया यमराज के लिए जलाया जाता है ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से असमय मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

धनतेरस के दिन दोपहर में बर्तन, आभूषण, धनिया, गणेश, लक्ष्मी की प्रतिमा और चांदी के सिक्के की खरीदारी करें।

इस बात का ख्याल रखें कि घर में खाली बर्तन ना लेकर आएँ। इसलिए इसमें गुड़ अनाज मेवे या मिठाई भर दें। इसके बाद इस सामान पर गंगाजल का छिड़काव करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.