centered image />

किस उम्र में कितना दूध पीना चाहिए

0 602
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दूध एक कंप्लीट फूड है। दूध और अंडा ही ऐसे फूड आइटम हैं, जो संपूर्ण आहार हैं। दूध में सारे जरूरी प्रोटीन और अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं। दूध में बस आयरन और विटमिन सी कम पाया जाता है। बाकी सारे पौष्टिक‍ तत्‍व मौजूद होते हैं। दूध पीने से शारीरिक और मानसिक विकास दोनों होता है। इसे किसी भी उम्र के व्‍यक्ति को दिया जा सकता है। हालांकि आज हम आपको बता रहे हैं कि किस उम्र में कितना दूध पीना सही है।

0 से 1 साल

इस उम्र के बच्चों को गाय, भैंस या पैकेट का दूध नहीं देना चाहिए। इनके लिए मां का दूध सबसे अच्छा है। किसी वजह से मां फीड नहीं करा सकती तो फॉम्र्युला मिल्क दे सकते हैं।

0-6 महीना

600 मिली तक रोजाना

6-12 महीना

एक से सवा लीटर रोजाना

1 से 2 साल

इन बच्चों को ब्रेन के बेहतर विकास के लिए ज्‍यादा फैट वाली डाइट की जरूरत होती है, इसलिए फुल क्रीम मिल्क देना चाहिए। इनके लिए दिन में 3-4 कप दूध (करीब 800-900 मिली) जरूरी है।

2 से 3 साल

2 से 3 साल के बच्चों को रोजाना दो कप दूध या दूध से बनी चीजें देनी चाहिए।

4-8 साल

इस उम्र के बच्चों को ढाई कप दूध और दूध से बनी चीजों जैसे- पनीर, दही आदि रोजाना देना जरूरी है।

9 साल से ज्‍यादा

9 साल से बड़े बच्चों को रोजाना करीब तीन कप दूध या दूध से बने हुए उत्पाद जैसे- दही, पनीर आदि देना चाहिए। शारीरिक रूप से ऐक्टिव टीनएजर्स को रोजाना करीब 3000 कैलरी की जरूरत होती है। इन्हें 4 कप तक दूध और दूध से बनी चीजें दे सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए दूध जरूरी है, इसलिए बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी दूध जरूर पीना चाहिए।

वयस्‍कों के लिए

वयस्कों को फुल क्रीम के बजाय टोंड या स्किम्ड मिल्क पीना चाहिए। एक ग्लास फुल क्रीम दूध में 146 कैलरी, 8 ग्राम फैट, इतने ही टोंड दूध में 102 कैलरी और 2 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। स्किम्ड मिल्क में 83 कैलरी होती है। इसमें फैट नहीं होता।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.