centered image />

“असम वैभव” पुरस्कार से रतन टाटा को सम्मानित करेगी असम सरकार

0 233
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

असम सरकार ने असम वैभव पुरस्कार, असम सौरव पुरस्कार और असम गौरव पुरस्कार, 2021 की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुरस्कार विजेता के नामों की घोषणा की। कुल 19 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। असम वैभव पुरस्कार उद्योगपित रतन टाटा को प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि असम वैभव पुरस्कार के रुप में पांच लाख रुपये, असम सौरव पुरस्कार के लिए चार लाख रुपये और असम गौरव पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इन तीन मुख्य श्रेणियों में हर साल 19 लोगों को सम्मानित किया जाएगा, पुरस्कार समारोह प्रत्येक वर्ष 2 दिसम्बर को आयोजित होगा, लेकिन इस साल 24 जनवरी, 2022 को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि अगले साल से, सम्मानित व्यक्ति को प्रस्तावित करने के लिए एक वोटिंग प्रक्रिया का उपयोग किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी ऑनलाइन वोट कर सकता है। पुरस्कार पाने वालों में मुख्य रूप से “असम वैभव” पुरस्कार रतन टाटा को प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा का असम के लिए अवदान काफी महत्वपूर्ण है। कैंसर केयर फाउंडेशन के तहत राज्य में 16 कैंसर अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। इस योजना में रतन टाटा के सहयोग से टाटा ट्रस्ट और असम सरकार के द्वारा कैंसर अस्पतालों को स्थापित किया जा रहा है। इस वर्ष 10 अस्पतालों को आरंभ किया जाएगा।

वहीं “असम सौरव” पुरस्कार प्रोफेसर कमलेंदु देब क्रोरी (शिक्षाविद्), डॉ. लक्ष्मणन एस (लोक सेवा), प्रोफेसर दीपक चंद जैन (बिजनेस मैनेजमेंट), लवलीना बर्गोहाईं (खेल) नील पवन बरुवा (कला और संस्कृति) को प्रदान किया जाएगा। “असम गौरव” पुरस्कारों के लिए मुनिंद्र नाथ नगेटी (लोक सेवा एवं टीकाकरण), डॉ. बसंत हजारिका (स्वास्थ्य और कोविड प्रबंधन), आकाश ज्योति गोगोई (कुक्कुट पालन), मनोज कुमार बसुमतारी (सुअर पालन), खोरसिंग तेरांग (खेल और पर्वतारोहण), बॉबी हजारिका (महिला उद्यमी), हेमोप्रभा चुतिया (बुनाई), नमिता कलिता (स्वास्थ्य एवं लोक सेवा), बोर्निता मोमिन (लोक सेवा), धरनीधर बोडो (वन्यजीव संरक्षण), कौशिक बरुवा (कृषि निर्यातक और उद्यमी), कल्पना बोडो (लोक सेवा) और आसिफ इकबाल (स्वास्थ्य और चिकित्सा) को चुना गया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.