centered image />

सेब का सिरका थायराइड में हार्मोन को करेगा संतुलित

0 182
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

स्वास्थ्य समाचार: आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज, थायराइड और मोटापा एक आम समस्या हो गई है। बहुत से लोग इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। खासकर थायरॉइड इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। थायराइड के कारण अचानक वजन कम होना, हृदय गति का तेज होना, पसीना आना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं होती हैं। यह ग्रंथि शरीर के लिए दो महत्वपूर्ण हार्मोन के उत्पादन के लिए जिम्मेदार है।

सेब का सिरका है फायदेमंद: विशेषज्ञों के अनुसार सेब के सिरके से थायराइड में होता है सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह थायराइड के लिए बहुत ही सुरक्षित, अच्छा और प्राकृतिक उपचार है। सेब के सिरके को अपनी डाइट में शामिल करके आप थायराइड जैसी बीमारियों से निजात पा सकते हैं। सेब का सिरका हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है।

पेय के रूप में भी सेवन किया जा सकता है: आप सेब के सिरके को पेय के रूप में भी पी सकते हैं। थायराइड के मरीजों के लिए इसे सुबह खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। आप इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

सब्जियों से: इसका सेवन आप सब्जी या सलाद के साथ भी कर सकते हैं। आप सब्जियों पर सेब का सिरका छिड़क कर खा सकते हैं।

खाने के साथ: आप खाने के साथ सेब के सिरके का भी सेवन कर सकते हैं। आप सुबह पानी पीते समय या नाश्ते के दौरान 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर नाश्ता कर सकते हैं।

भोजन में: आप खाना बनाते समय ऊपर से सेब का सिरका भी डाल सकते हैं। इसके अलावा आप इसका सेवन सलाद के साथ भी कर सकते हैं। इस प्रकार थायराइड के रोगी अपने आहार में सेब के सिरके को शामिल करके हार्मोन को संतुलित कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.