centered image />

आजादी का अमृत महोत्सव: आर्य महिला नागरमल मुरारका स्कूल से निकली विशाल तिरंगा यात्रा

0 353
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वाराणसी, 26 नवम्बर आजादी के अमृत महोत्सव में शुक्रवार को चेतगंज स्थित आर्य महिला नागरमल मुरारका माडल स्कूल से विशाल तिरंगा यात्रा एवं झांकी निकाली गई। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं, प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी शामिल हुए।

यात्रा में भारत माता, महारानी लक्ष्मी बाई, एवं अहिल्या बाई के स्वरूप में छात्राएं और झांकिया राहगीारों में आकर्षण का केन्द्र बनी रही। यात्रा में भारत माता के स्वरूप में (खुशी मालवीय) तिरंगे झंडे से सजे एवं सैन्य बल के साथ एक विशाल रथ पर विराजमान रही। पीछे प्रतीक रूप से भारत की जनता बनी छात्राएं भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाते हुये हाथ में तिरंगा लिये हुये चल रही थे। झांसी की रानी के स्वरूप में (पलक उपाध्याय) एक रथ में सुशोभित थी। मराठा वेश धारण किये हुये वीरांगनाएं बनी छात्राएं तलवार, ढाल, एवं भाले से सुसज्जित जय भवानी के उद्घोष के साथ चल रही थी।

अहिल्या बाई के स्वरूप में (सुमाना जायसवाल) एक रथ में सुशोभित थी। उनके पीछे साधु सन्त रूद्राक्ष की माला, लोहबान एवं केशरिया ध्वज लिये शंख व डमरू बजाते हुए चल रहे थे। हर-हर महादेव,भारत माता की जय का गगनभेदी उद्घोष पूरे राह गूंजता रहा। पूरे राह यात्रा में शामिल छात्राओं पर लोग पुष्प वर्षा भी करते रहे। तिरंगा यात्रा में ध्वनि विस्ताकर से गाये जा रहे देश भक्ति गीत लोगों को राष्ट्रभक्ति के भाव में आने एवं गीत गुनगुनाने के लिए विवश कर दे रहे थे।

आरएसएस के काशी उत्तर भाग और आर्य महिला नागरमल मुरारका माडल स्कूल की पहल पर निकली तिरंगा यात्रा को विद्वयालय परिसर में संघ के पदाधिकारी मुनीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा लहुराबीर, क्वींस कालेज, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय होते हुये वापस चेतगंज विद्यालय परिसर में आकर विराम ली। इस दौरान कार्यक्रम की संयोजक पूजा दीक्षित ने कहा कि रानी अहिल्याबाई द्वारा दिये गये संदेश बेटी सिखेगी कल का भविष्य लिखेगी को हम सबको साकार करना होगा। जिससे नारी सशक्तिकरण के सपने को हम साकार कर सकेंगें।

कार्यक्रम में श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के जनरल सेक्रेटरी डा. शशिकान्त दीक्षित, डा. अनुराग दीक्षित ने भी सम्बोधित किया। यात्रा में आरोग्य भारती काशी प्रांत के डा. मनीष त्रिपाठी, काशी उत्तर भाग जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रजत, मनीष, शोभनाथ विश्वकर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। उधर, आजादी के अमृत महोत्सव में ही आशापुर गौतम नगर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आरएसएस के स्वयंसेवकों के साथ क्षेत्र के नागरिक भी शामिल हुए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.