centered image />

अमर सिंह बने “चौकीदार” कर रहे यहां काम

568
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
देश: समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह अब चौकीदार अमर सिंह के नाम से जाने जाएंगे, उन्होंने भी देश की चौकीदार शुरू कर दी है भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन से जुड़कर। बता दें कि सपा से निष्कासित होने के बाद अमर सिंह की भाजपा के साथ करीबी बढ़ी है और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में ऐसा कर दिया है।

आपको बता दें कि भाजपा के नेताओं के तर्ज पर अमर सिंह ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को देश का चौकीदार कहने को लेकर हमेशा से ही कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाते नजर आते थे। इसी के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने चौकीदार कैंपेन का आगाज किया और सबसे पहले ट्विटर पर अपना नाम बदल कर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया। इसके बाद अब अमर सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के नाम में चौकीदार लगा लिया।

अमर सिंह अब ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़कर वे पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। अब इसका लोकसभा चुनाव में भाजपा को और अमर सिंह को कितना फायदा होता है यह देखने वाली बात है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.