centered image />

इस उम्र के बाद हड्डियां होती है कमजोर, जानें हड्डी मजबूत रखने का तरीका

0 230
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हड्डियों में से कट कट की आवाज आती है जोड़ों में दर्द, सूजन, यह सारी समस्या कैल्शियम की कमी है। तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू कर दीजिए। आपकी सारी तकलीफ यह चीजें दूर कर देगी। यदि आपकी उम्र बढ़ चुकी है और हड्डियों में दर्द रहता है या आपके हड्डियों से बहुत ज्यादा कट कट की आवाज आती है। तो इसका कारण यह है आपके हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट की कमी हो चुकी है। इसके लिए आप अगर इन दो चीजों का सेवन करते हैं, तो यह आपके हड्डियों में से कट कट की आवाज को और कैल्शियम की कमी को दूर करके आपके हड्डियों को बिल्कुल मजबूत बना सकता है।इसके लिए सबसे पहले आपको लेना है मेथी दाना मेथी दाना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

मेथी दाना में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस जो हमारे हड्डियों को मजबूत करता है।

इसके लिए आपको लेना है एक चम्मच मेथी दाना इसे रात को एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह मेथी दाना फूल चुका होगा। अब आप उसे सुबह चबा चबा कर खाएं और ऊपर से एक गिलास गर्म पानी पी लीजिए। अगर आप चबाकर नहीं खा पा रहे हैं तो आप पानी से निगल भी सकते हैं। लेकिन आपको इसे सुबह खाली पेट ही खाना होगा। इसका सेवन आप लगातार एक महीने तक करें।

इसके अलावा आपको लेना है गुड, भुने हुए चने और गर्म दूध गुड में कैल्शियम, फास्फोरस होता है जो आपके हड्डियों को मजबूत करता है। चने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन, प्रोटीन और साथ ही यह हमें कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है।अब आपको भुने हुए चने और गुड़ को अच्छे से चबा चबाकर खाना है।और ऊपर से एक गिलास गर्म दूध पी लेना है।ऐसा अगर आप 1 महीने तक करते हैं तो इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी और हड्डियां भी मजबूत बनेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.