centered image />

खाने के बाद आप तुरंत बदल डाले अपनी ये 5 गन्दी आदतें, वर्ना पड़ेगा बाद में पछताना

0 582
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भोजन करने के बाद हम भूल कर कुछ ऐसे काम करते हैं। जिससे हमारे शरीर पर और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। पहले आपको इस बात का ध्यान देना है कि भोजन पेट भरकर ना करें। आप भूख से थोड़ा सा कम भोजन करना चाहिए। जिससे पेट में भोजन को पचाने का पर्याप्त स्थान मिल सके और भोजन के बाद कम से कम 1 घंटे तक कुछ भी नहीं खाना या पीना चाहिए।

1. खाने के बाद ठंडा पानी

वैसे तो भोजन के बीच पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, और आवश्यकता पड़ने पर बीच में थोड़ा सा कम तापमान वाला पानी पी सकते हैं। ठंडा पानी तो बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि खाना खाने के बाद शरीर का तापमान अधिक होता है। यदि हम ठंडा पानी पीते हैं तो वह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएगा।

2. खाने के बाद धूम्रपान

बहुत से लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने की आदत होती है। खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करना सेहत को खराब करने के बराबर है। खाना खाने के बाद सिगरेट एक सिगरेट दिन भर के 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाता है।

3. खाने के बाद फल का सेवन

कई लोगों की आदत होती है कि भोजन के पश्चात फलों का सेवन करते हैं। यदि आप भोजन के तुरंत बाद फल खाते हैं, तो इससे पेट में गैस बनती है। इसलिए फलों को भोजन करने से एक घंटा पहले खाना चाहिए।

4. खाने के बाद चाय पीना

चाय पत्ती में अम्ल की मात्रा अधिक होती है। जिससे भोजन में उपस्थित प्रोटीन सख्त हो जाता है। और उसका पाचन कठिन हो जाता है इसलिए भोजन के पश्चात चाय का सेवन ना करें।

5.खाने के बाद सोना

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से खाना सही ढंग से नहीं पचता है। भोजन के तुरंत बाद सोने से एसिडिटी की समस्या उत्पन्न होती है। रात को भोजन और सोने के बीच में कम से कम 2 से 3 घंटों का अंतराल होना बहुत जरूरी है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.