centered image />

किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा खरीदे जाने के बाद गेल के बदले रंग, आप भी देखिये पंजाबी गेल को

0 705
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्रिकेट l आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा खरीदे जाने के बाद से जेल के रंग ढंग बदल गए हैं और वे बार बार पंजाबी लुक में नजर आने लगे हैं। इसी तरह उनकी एक फ़ोटो सामने आई है जिसमे वे पंजाबी स्टाइल में पगड़ी बांधे हुए हैं।

यह तस्वीर किंग्स इलेवन पंजाब के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी है। आपको बताते चलें कि हाल ही में हुई आईपीएल की बोली के दौरान गेल के साथ एक अजीब स्थिति उत्पन्न हुई थी।

टी20 के किंग माने जाने वाले क्रिस गेल को पहले दिन की नीलामी में किसी भी टीम ने बोली नही लगाई और दूसरे दिन भी उनकी एक बार फिर बोली नहीं लगाई गई।

लेकिन दूसरे दिन उनकी दूसरी बार फिर से उनको जब बोली के लिए उतारा गया तो किंग्स इलेवन पंजाब ने उनको उनके बेस प्राइस 2 करोड़ पर ही अपनी टीम में शामिल कर लिया।

अब आईपीएल 11 में क्रिस गेल पंजाब की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आपको क्या लगता है कि गेल इस आईपीएल में तूफान लाने वाले हैं या फिर पंजाब द्वारा उन पर लगाये गए 2 करोड़ रुपये व्यर्थ जाने वाले हैं। आपकी राय का हमें बेसब्री से इंतजार है तो जल्द कीजिये।

अगर आपको खबर अच्छी लगी तो इसको शेयर करना न भूले।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.