centered image />

अनुष्का की शादी के बाद, दीपिका पादुकोण भी इस साल कर सकती है सगाई

0 812
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एंटरटेनमेंट। साल 2017 के अंत में जिस जोड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरी वो थी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी। 11 दिसंबर 2017 को इन दोनों ने गुप चुप तरीके से इटली में शादी कर के सभी को चौका दिया था। खैर इन दोनों की शादी ने इंडस्ट्री के कई ऐसे एक्टर्स के अरमान जगा दिए हैं जिन्होंने अभी कुछ समय के लिए शादी के विचार को टाल रखा था, लेकिन विरुष्का को एक होता देख अब सभी के अरमान जाग उठे हैं और अब इन्होंने भी इस साल शादी करने की ठान ली है।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण की। आपको बता दें कि आज यानी 5 जनवरी को दीपिका का जन्मदिन है और आज दीपिका 32 वर्ष की हो गयी है। माना जा रहा है कि इस साल दीपिका अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने पार्टी के लिए डेस्टिनेशन भारत नहीं बल्कि श्रीलंका को चुना है।

सूत्रों की मानें तो दीपिका ने यह जगह इसलिए भी चुनी है क्योंकि अभी कुछ ही दिन पहले दीपिका ने श्रीलंका में अपना बिकिनी फोटोशूट किया था। इसी दौरान लगता है कि श्रीलंका की खूबसूरती ने दीपिका का दिल जीत लिया है

तभी वे अपना जन्मदिन वहां मनाने जा रही हैं इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि दीपिका अपना जन्मदिन ही नहीं बल्कि अपने तथाकथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ सगाई भी करने वाली है।

जी हाँ इसी वजह से इस ख़ास दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए रणवीर सिंह चार तारीख को ही श्रीलंका पहुंच जाएंगे वहीँ दीपिका वहां बाद में पहुंचेंगी। कहा जा रहा है कि अभी कुछ दिनों से दोनों के दिन काफी उदास भरे गुजरे हैं

तभी दोनों साथ में रहकर एक ‘क्वालिटी टाइम’ स्पेंड करेंगे ताकि वे अपने सभी परेशानियों को भूल जाएँ और अपनी आने वाली ज़िन्दगी को और भी ज्यादा खुशनुमा बन सकें। अब दोनों के फैंस को इंतजार तो इस चीज़ का रहेगा कि दोनों पने ‘हॉलिडे पिक्चर्स’ को कब शेयर करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़, अपडेट को पाने के लिए हमारी यह APP DOWNLOAD करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.