centered image />

कच्चा लहसुन खाने के फायदे व नुकसान, अगर ये बीमारियाँ है तो ना करें सेवन

0 710
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

लहसुन खाना कुछ लोगों को बहुत अच्छा लगता है, कुछ लोग इसे किसी विशेष वजह से खाते हैं| कच्चे लहसुन के बारे में लोगों में जानकारी का अभाव है इसलिए आज हम आपको कच्चा लहसुन खाने के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं| जिससे वे लोग जो कच्चा लहसुन खाते हैं और वे लोग जो कच्चा लहसुन नहीं खाते हैं, दोनों को फायदा होगा|

कच्चा लहसुन खाने से होने वाले फायदे

लहसुन का पूरी तरह लाभ उठाने के लिए इसे कच्चा खाना यह सबसे बेहतर है| इसे कच्चा खाने से इससे होने वाले सभी फायदे शरीर को अच्छी तरह मिलते हैं| कच्चा लहसुन का सेवन आपके शरीर की बीमारियों से संरक्षण प्रदान करता है बल्कि यह एक बेहतरीन एंटीबायोटिक भी है| लहसुन का प्रयोग नाक और गले से जुड़ी कई बीमारियों को होने से रोकता है और खत्म करने में मदद करता है| लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है| इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है| लहसुन में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो शरीर में फंगल इंफेक्शन नहीं होता है|

कच्चा लहसुन खाने के नुकसान

अति किसी भी चीज की सही नहीं होती है और लहसुन के लिए भी यह सार्थक है| अत्यधिक लहसुन का सेवन आपके शरीर में रक्त को पतला कर सकता है अगर आप लोग ब्लड प्रेशर के मरीज है तो आप को सीमित मात्रा में लहसुन का सेवन करना चाहिए| इसके अलावा और लहसुन का सेवन आपके मुंह में दुर्गंध का कारण बन सकता है. गर्मियों के दिनों में लहसुन का सेवन ज्यादा मात्रा में नुकसानदेह है क्योंकि लहसुन गर्म तासीर का होता है और गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक है|

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.