centered image />

ऑस्ट्रेलिया के समुंद्री तट पर दिखा अजीबोगरीब एलियन जैसा जीव, जिसे देख लोग सोचने पर मजबूर

0 520
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Rochak : दुनिया में ऐसी कई चीजें है जिनसे आज भी विज्ञान अपरिचित है। कई बार अचानक ऐसी चीजें सामने आ जाती है जिन्हें हम पहली बार देखते है। ऐसा ही कुछ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच पर हुआ जहां एक अजीब सा दिखने वाला जीव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग इस जीव को दूसरे से ग्रह से आया हुआ एलियन बता रहे हैं। वहां मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने इस जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जिसे देखकर काफी लोग सोच में पड़ गए और देखते ही देखते यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी।

A zodiac like aliens showing on the sea shore of Australia, which people are forced to think

सोशल मीडिया पर इस जीव के तस्वीर पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आने लगी और लोग इसे पहचानने की कोशिश भी के रहे थे। आखिर में कई लोगों ने इस जीव की पहचान armed anemone के रूप में की। बताया जा रहा है कि यह जीव ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसकी लंबाई 50 सेमी तक होती है।

इस जीव के शरीर पर कई रंग होते हैं, लेकिन यूजर्स ने अनुमान लगाकर बताया कि धूप की वजह से इसका रंग फिका पड़ गया। वैज्ञानिकों द्वारा पता चला कि इस जीव का डंक काफी जहरीला होता है। अगर यह जीव इंसान काट ले तो उसे ठीक होने में महीनों लग जाते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.