centered image />

पूरे दिन मन को तरोताजा और शरीर को फुर्तीला बनाए रखने के लिए एक संतुलित आहार, और पर्याप्त नींद की जरूरत होती है

0 1,243
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

यह आपके ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है लेकिन अगर इसके बावजूद आप अपने दैनिक कामों को करते हुए थका हुए महसूस करते हैं। थोड़ा काम करने के बाद ही थक जाते हैं या एनर्जी कम होने के कारण हमेशा नींद आती रहती है तो, आपके शरीर को कुछ अन्य पोषक तत्वों की जरूरत है। इन पोषक तत्वों की मदद से आपके शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

इन पोषक तत्वों से मिलेगी भरपूर एनर्जी

1. आयरन

दरअसल हीमोग्लोबिन बनाने के लिए होती है। जिसकी मदद से फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर के अंगों और ऊतकों में पहुंचाने में मदद मिलती है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी होती है तो, आपको एनीमिया की परेशानी हो सकती है, जिससे आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी बच्चे के विकास के लिए दोगुने मात्रा में

आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसकी कमी के कई घातक परिणाम हो सकते हैं। आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप सोया और फलियां, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली और गुडड़ की पट्टी, किशमिश और अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो, मांस-मछली का सेवन भी कर सकते हैं।

2. विटामिन B12

विटामिन बी 12 युक्त खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है। यह आपके शरीर की कोशिकाओं के भी विकास में मदद करता है। इसके अच्छे स्त्रोत मछली, सीफूड और अंडा आदि हैं। इसके अलावा कुछ डेयरी उत्पादों में भी विटामिन बी12 पाया जाता है। इसकी कमी की वजह से आपको कई परेशानियां हो सकती है, जिससे आपके शरीर में एनर्जी का स्तर भी कम हो सकता है।

3. मेलाटोनिन

मेलाटोनिन एक प्रकार का हार्मोन है, जो आपके नींद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आपको भी रात में समय पर नींद नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है और सोने में बहुत कठिनाई होती है तो, मेलाटोनिन के सेवन से है। इससे सुबह उठने पर आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। यह आपकी एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। मेलाटोनिन बढ़ाने के लिए आप दूध या बादाम वाला दूध पी सकते हैं। दूध शरीर में मेलाटोनिन को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आप आसानी से पचा जाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इससे भी मेलाटोनिन का उत्पादन होता है।

4. क्रिएटिन

क्रिएटिन एक ऐसा यौगिक है, जिसकी मदद से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। दरअसल शरीर में एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट (एटीपी) एनर्जी का मुख्य स्त्रोत है। जब आपका शरीर ऊर्जा का उपयोग करता है तो, यह एक फॉस्फेट खोकर एडेनोसिन डाइफॉस्फेट बन जाता है। तब क्रिएटिन अपना फॉस्फेट एडीपी को दे देता है, जिससे शरीर को त्वरित ऊर्जा मिलती है। क्रिएटिन के प्रमुख स्त्रोत रेड मीट, पोर्क,पोल्ट्री, डेयरी उत्पाद और मछली में पाया जाता है।

5. चुकंदर

चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है। दरअसल नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करता है, जो रक्त वाहिकाओं के द्वारा शरीर में ऑक्सीजन की अच्छे से आपूर्ति करता है। अगर आप एक्सरसाइज या जिम करते हैं तो, चुकंदर के सेवन से आपको अच्छी एनर्जी मिलती है। इससे शरीर में न केवल ऊर्जा का स्तर बढ़ता है बल्कि चुकंदर के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर में भी राहत मिलती है। हालांकि इसके सेवन से आपके पेशाब का रंग लाल हो सकता है लेकिन यह कोई परेशानी का विषय नहीं है।

6. टायरोसिन

टायरोसिन एक एमिनो एसिड है, जो आपके शरीर में उत्पादित होता है। टायरोसिन न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से शरीर की सक्रियता बढ़ जाती है। इससे आपकी याददाश्त क्षमता भी बढ़ती है। इसके लिए आपको चिकन, अंडे, बीन्स , फलियां और डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए।

इन आसान उपायों से भी बढ़ा सकते हैं एनर्जी

  1. पूरे दिन खुद को हाइड्रेट रखें। अगर आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करते हैं तो, इससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। कोशि करें कि पूरे दिन में कम से कम तीन लीटर पानी पीएं। इसके अलावा आप जूस, नींबू का पानी और

नारियल पानी भी पी सकते हैं। इससे आपको कमजोरी और थकान भी महसूस नहीं होगी।

  1. अपने दिनभर की डाइट की कैफीन की मात्रा को कम करें। इससे आपको थोड़े देर के लिए एनर्जी महसूस होती है लेकिन बाद में आपको अच्छा महसूस नहीं होता है। साथ ही रात में खाना खाने के बाद चाय और कॉफी बिल्कुल नहीं

लेनी चाहिए।

  1. पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करने के लिए आपको अच्छी नींद लेने की जरूरत होती है। इसके लिए आप सोने से पहले थोड़ी देर मेडिटेशन या वॉक जरूर करें। इससे शरीर हल्का महसूस करता है और नींद अच्छी आती है।

  2. रात में हल्की डाइट लेने की कोशिश करें। इससे भी आपको अच्छी नींद आएगी। खाने में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.