कमर पतली करने और स्लिम शरीर पाने के 9 आसान उपाय
मोटापा कभी पूछ कर नहीं आता। हमारी रोज की आदतों और खान-पान के गिरते स्तर के कारण हमारा शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है जिसके फलस्वरूप हमारे हाथो, जांघो और कमर के आस-पास फैट जमा होने लगता है। यह न सिर्फ देखने में बेहद बुरा लगता है बल्कि यह आपको बेहद अस्वस्थ भी महसूस कराता है। पेट और कमर की चर्बी आपको अपने पसंद के कपडे पहनने से भी रोकती है। अपनी पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ लोग दवाइयों का सहारा लेने से भी नहीं चूकते हैं।
● कमर और पेट की चर्बी बढ़ने के प्रमुख कारण
▪ अनियमित जीवनशैली के कारण भी शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।
▪ अगर आप जरुरत से कम या ज्यादा सोते हैं तो आपके शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।
▪ कई लोग तली-भुनी चीज़ें ज्यादा खाते हैं जो चर्बी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
▪ कम पानी पीना भी आपके शरीर में चर्बी को बढ़ाता है।
▪ कसरत न करना भी आपके शरीर में चर्बी को बढ़ा देता है।
● कमर की चर्बी ख़त्म करने के आसान उपाय
▪ खाना छोटे अंतरालों पर खाएं। एक बार में ज्यादा खाना खाने से बचें।
▪ रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी अवश्य पीएं। इससे आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर में कैलोरी ज्यादा खर्च होती है। इसके अलावा इससे आपके शरीर से अपषिश्ट और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।
▪ रात में सोने से पहले अजवाइन वाले पानी का सेवन आपके बढे हुए वजन को कम कर सकता है। यह तरीका कमर को पतली करने में बेहद कारगर है।
▪ दूध वाली चाय पीने के आदि हैं तो इसे तुरंत छोड़ दें। इसकी जगह लेमन टी या ग्रीन टी का सेवन शरीर के वजन को कम करता है।
▪ पानी गर्म कर के ही पीएं। इससे आपके शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है।
▪ खाना खाने के 2 घंटे बाद ही सोएं। तुरंत खाना खा कर सोने से बचें।
▪ सुबह का नाश्ता और रात का खाना समय पर ही करें। इसके बीच थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कुछ खाएं। इसमें सलाद और हलकी चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। भारी खाना खाने से बचें।
सुबह उठकर गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पीएं। वजन कम करने में यह काफी कारगर तरीका है।
▪ रोजाना एक्सरसाइज अवश्य करें। इसके लिए आप जॉगिंग, स्किप्पिंग से शुरुआत कर सकते हैं। जिम जाना आपकी कैलोरी खर्च करने में मदद कर सकता है।