centered image />

8वीं फेल लड़के ने बना डाली करोड़ों की कंपनी, क्लाइंट लिस्ट में शामिल हैं, बड़े-बड़े लोग..

0 83,075
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हर माँ बाप अपने बच्चे को पढ़ा लिखा कर सफल होता देखना चाहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बच्चा अपने माँ बाप की आशाओं के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाता, जिसकी वजह से माँ बाप परेशान हो जाते हैं।

लेकिन मुम्बई में रहने वाले एक लड़के ने पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन न दे पाने के बावजूद अपने माता पिता का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। यहाँ आज हम बात कर रहे हैं, मुम्बई में रहने वाले त्रिशनित अरोड़ा की। त्रिशनीत को बचपन से कंप्यूटर में गहरी रुचि थी, जिस कारण वह पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाते थे।त्रिशनित बचपन से ही कंप्यूटर की तरफ काफी आकर्षित थे. वह हैकिंग के जरिये कई ऐसे काम कर देते थे जो बड़े-बड़े के बस की बात नही थी। त्रिशनित ने बचपन में ही तय कर लिया कि वह कंप्यूटर में ही अपना करियर बनाएंगे और फिर स्कूल की पढ़ाई को छोड़कर वे कंप्यूटर की बारीकियों को समझने लगे।

8th Fell boy set up a multi-million company, included in client list, big people ..

आज अपने शौक के कारण ही उन्हें एक अलग पहचान मिली है। त्रिशनित 23 साल की उम्र में एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बन गए हैं, और अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।19 साल की उम्र में वो कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्लीनिंग करना सीख चुके थे। इसके बाद उन्हें एक छोटे प्रोजेक्ट पर काम मिला, जिसके लिए उन्हें उनकी पहली कमाई 60000 रुपये मिले। त्रिशनित ने इसके बाद एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी बनाने का इरादा किया। आज उनकी कंपनी टी.एस.ई सिक्योरिटी सॉल्युशन के नाम से जानी जाती है और इनकी कंपनी बड़ी-बड़ी कंपनियों को साइबर सिक्योरिटी देती है।

8th Fell boy set up a multi-million company, included in client list, big people ..

8वीं में फेल होने के बाद इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपना पूरा ध्यान कंप्यूटर पर लगाया। इसके साथ ही ये कंप्यूटर और हैकिंग के क्षेत्र में गहराई से जुड़ते चले गए। स्कूल से दूरी बना देने वाले इस छात्र ने कभी ये नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो इतना फेमस हो जाएगा। आज अपनी मेहनत के दम पर वे यह मुकाम हासिल कर चुके हैं, कि रिलाइंस, पंजाब पुलिस और अमूल जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां उनसे साइबर सिक्योरिटी के चलते जुड़ी हुई हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.