centered image />

आने वाली 26 तारीख की पूर्णिमा से जुड़े 8 अजीब विश्वास, जो आपको चकित कर सकते हैं

0 716
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चंद्रमा दुनिया भर की संस्कृतियों में लंबे समय से एक रहस्यमय स्थान पर काबिज़ है, खासकर जब यह अपने पूर्ण और सबसे उज्ज्वल रूप पर होता है। व्यापक शोध होने के बावजूद हम बहुत सीमित निष्कर्षों तक पहुँचे हैं और चंद्रमा लगातार विभिन्न मिथकों, कहानियों और अंधविश्वासों की विरासत को आगे बढ़ाता जा रहा है।

बहुत सी रहस्यमय घटनाएं अभी भी लोगों को परेशान करती हैं। आज हम ऐसे ही कुछ विश्वासों पर नज़र डालेंगे:

1. आक्रामक जानवर

पूर्णिमा के दौरान कुत्ते अधिक भौंकते हैं, और ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्णिमा के दौरान अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में जानवरों द्वारा काटे जाने के मामले दोगुने हो जाते हैं। इस दौरान कुछ सर्जन ऑपरेशन करने से भी मना कर देते हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है कि इस समय ब्लड लॉस से जान जाने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

2. अधिक बच्चों का जन्म

एक सामान्य अंधविश्वास के अनुसार पूर्णिमा के दौरान अन्य रातों की तुलना में अधिक बच्चे पैदा होते हैं, हालांकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

3. लड़का या लड़की होने का संकेत

2005 में नेपाल मेडिकल कॉलेज पत्रिका में एक छोटे से अध्ययन ने संकेत दिया कि जिन महिलाओं की गर्भावस्था पूर्णिमा के साथ मेल खाती थी, उनमें पुरुष शिशुओं को जन्म देने की अधिक संभावना थी।

4. कपड़ों को बहार सुखाना

एक प्राचीन मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा में सूखे कपड़ों को ब्लीच से धोये गए कपड़ों के समान सफेदी मिलती है।

5. मासिक धर्म को नियंत्रित करता है

प्राचीन सभ्यताओं के कई सिद्धांत महिलाओं के मासिक धर्म चक्र जो लगभग 28 दिनों का होता है, को चंद्रमा के लगभग 29.5 दिन के चक्र से जोड़ते हैं।

6. आपराधिक व्यवहार

1984 के एक अध्ययन के अनुसार पूर्ण चंद्रमा के दौरान आपराधिकता की दर में वृद्धि हुई, संभवतः “चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण, मानव मस्तिष्क में भी ज्वार उठता हो”।

एक अन्य अध्ययन में फ्लोरिडा में पांच साल से अधिक पुराने पुलिस रिकॉर्ड देखे गए और पूर्णचंद्र के दौरान आत्महत्याओं के अधिक मामले सामने आए। ससेक्स, इंग्लैंड पुलिस ने 2007 में पूर्ण चन्द्रमा के दौरान अतिरिक्त अधिकारियों को ड्यूटी पर रखा था।

7. पवित्र

पूर्ण चंद्रमा को श्रीलंका में पवित्र माना जाता है, क्योंकि किंवदंती के अनुसार बुद्ध का जन्म, ज्ञान और मृत्यु पूर्णिमा पर हुई थी।

8. मानसिक स्वास्थ्य

हालांकि अभी तक मानसिक स्थिति पर पूर्णिमा का प्रभाव साबित नहीं हुआ है, लेकिन कई डॉक्टरों और नर्सों ने माना है कि पूर्णिमा और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंध है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.