centered image />

7 अगस्त , 2018 राशिफल जानिए मंगलवार का दिन अच्छा होगा या बुरा

0 636
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष- अविवाहित लोगों को आज अपने विवाह से संबंधित कोई अच्छी खबर अपने परिवारवालों द्वारा सुनने को मिल सकती है। जिसके कारण आज आप लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। और साथ ही साथ आपके घर वाले भी। शादीशुदा लोगों के बीच आज काफी प्यार व अपनापन बना रहेगा। और यह लोग आज अपने वैवाहिक जीवन का खुलकर आनंद ले पाएंगे। ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज अपने अधिकारी वर्ग द्वारा। वेतन वृद्धि से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। धन से जुड़ा हुआ निवेश या जमीन को खरीदने से संबंधित कोई भी कार्य किया जाना आज आपके लिए शुभ रहेगा।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष-शादीशुदा लोगों को आज अपने परिवारिक जीवन में काफी खुशियां प्राप्त होगी। आज यह लोग अपनी फैमिली लाइफ में खुलकर जी पाएंगे। किसी भी तरह की कोई भी समस्या या वाद विवादपूर्ण स्थिति आज इन लोगों वैवाहिक संबंधों में दस्तक नहीं देगी। आज आप लोग अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को। राजनीतिक पहुंच रखने वाले लोगों की सहायता से अपने पक्ष में बनाने में सफल रहेंगे। संतान के विषय में आज आप लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज इन लोगों को की गई मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन-व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने व्यवसाय में अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप लोग अपने मधुर स्वभाव व मीठी वाणी के कारण लोगों से सम्मान प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन कुछ परेशानियों भरा होगा। आज आप लोगों को कुछ मौसमी बीमारियों के कारण कुछ तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच आज काफी प्यार व अपनापन बना रहेगा। आज यह लोग अपनी फैमिली के साथ पिकनिक, पार्टी या मूवी इत्यादि का प्लान बना सकते हैं। काफी बुजुर्ग लोग आज अपने मन की शांति के लिए। शाम को किसी देव स्थल पर कुछ वक्त बिताना पसंद करेंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क-व्यापार से जुड़े हुए लोग आज व्यापारिक यात्रा के द्वारा कुछ बड़े लाभकारी सौदे प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनको आने वाले समय में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। आज इन लोगों को अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज कुछ अधिक जिम्मेदारी इनके अधिकारी वर्ग द्वारा दी जा सकती है। जो इनके लिए थोड़ा सिरदर्द साबित होगी। हालांकि इस जिम्मेदारी के साथ-साथ इन लोगों को कुछ अतिरिक्त आय का साधन भी प्राप्त हो जाएगा।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह-अविवाहित लोगों द्वारा आज किसी को लव प्रपोजल देना स्वीकार किया जा सकता है। किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज आप लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में चले आ रहे कुछ पुराने मतभेद आज आपसी बातचीत के जरिए निपटाए जा सकते है। हालांकि इनसे जुड़े कुछ फैसले आज आपके खिलाफ जा सकते हैं। जरूरत के वक्त पर आज आप लोगों को अपने परिवारिकजनों व मित्रों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। जिसके कारण आज आप लोग काफी तनावग्रस्त रहेंगे। ऑफिस से लगे हुए लोग आज ऑफिस कार्य से जल्द छुटकारा पाकर कुछ वक्त घूमने-फिरने में व्यतीत करेंगे। कानूनी फैसले आज आपके खिलाफ आएंगे।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या-छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज यह लोग अपने तय किए गए टारगेट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। ऑफिस से लगे हुए लोगों को भी आज कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। आज इन लोगों को अपने निकटतम सहयोगियों का सहयोग सहज रुप से प्राप्त होता रहेगा। जिसके कारण यह लोग आज अपने रूटीन कार्यों को जल्द पूरा करने में सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों को आज अपने विवाह से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने के चांसेस हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा। और आप लोग खुलकर आज के दिन को एंजॉय कर पाएंगे। कानूनी फैसले आज आपके पक्ष में आएंगे।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला-व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने व्यवसाय के कार्यक्षेत्र को बड़ा करने में सफल रहेंगे। आज इस कार्य से इन लोगों को भविष्य में अपने व्यवसाय को स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी। परिवार से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आज आप अपने परिवारीजनों के सहयोग से करें। अन्यथा आज आप लोगों के बीच हल्के-फुल्के मनमुटाव या मतभेद बने रह सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र या समाजसेवा में लगे हुए लोगों को आज सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा सकता है। आज आप लोगों के द्वारा कोई बड़ा धन निवेश किया जाना शुभ रहेगा। हालांकि इस दौरान आपको धन से संबंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं होगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक-ऑफिस से लगे हुए लोग आज अपने ऑफिस के कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। जिसके कारण आज इनके अधिकारी वर्ग इनके कार्यों से काफी प्रसन्न रहेंगे। शादीशुदा लोगों के बीच चले आ रहे कुछ आपसी मतभेद आज बातचीत के जरिए समाप्त हो जाएंगे। आज यह शादीशुदा जोड़े अपना कुछ वक्त एकांत में एक-दूसरे के साथ बातें करते हुए व्यतीत करेंगे। बेरोजगार नवयुवकों को आज संभवता किसी अच्छी जगह पर अच्छी तनख्वाह के साथ कार्य मिल जाएगा। अविवाहित लोगों को आज अपने विवाह से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों को कुछ मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।

Win Rs.400 Paytm Cash  go this link :  http://quizoffers.online/

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु-आज आप लोग अपनी फैमिली के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम या धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यहां गुजारा गया वक्त आज आप लोगों के मानसिक तनाव को कुछ हद तक कम कर देगा। परिवार से जुड़ी हुई कोई महत्वपूर्ण समस्या आज भाग्यवश अपने आप समाप्त हो जाएंगी। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन काफी परेशानियों वाला हो सकता है। आज इन लोगों को अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त ना होने के कारण। यह लोग काफी दुखी रहेंगे। आज आप लोगों का किसी से वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़ा करना आपके लिए हानिकारक रहेगा। सरकारी कार्यों में आज आप लोगों को कुछ बड़े लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर-अविवाहित लोगों द्वारा आज दिए गए लव प्रपोजल में सफलता प्राप्त होने के चांसेस हैं। जोखिमपूर्ण कार्यों में लगे हुए लोगों को आज अपने कार्यों को करते समय विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि आज दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज किसी नए कार्य में हाथ डालकर बड़ा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। हालांकि आज इन लोगों को अपने साझेदार के द्वारा कोई बड़ी आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। इस लिहाज से आज इन लोगों का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज इन लोगों का मन अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में लगा रहेगा। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ सामान्य बनी रहेगी।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ-आज आप लोगों को अपने घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह से संबंधित कोई अच्छी खबर अचानक प्राप्त हो सकती है। जिसके कारण आज आपके परिवार में काफी खुशहाल माहौल बना रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज व्यापारिक यात्रा के द्वारा कुछ अतिरिक्त लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। इस दौरान इन लोगों को कुछ लाभकारी सौदे भी प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा। चली आ रही कुछ पुरानी शारीरिक समस्याओं से भी आज आपको मुक्ति मिल जाएगी। कानूनी मामलों में आज आप अपने विरोधियों को हराने में सफल रहेंगे।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन-छात्र वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानियों भरा रहेगा। आज इन लोगों को अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में बिना मेहनत किए कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है। अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए इन लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी और शासन से जुड़े हुए कार्यों में आज आपको समझौतावादी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अपने व्यवसाय में मध्यम आर्थिक लाभ से संतोष करना पड़ेगा। इस दौरान आप लोगों का समय थोड़ा सा खराब रहेगा। इसलिए आज आप थोड़ा संयम और शांति से काम लें।

 यदि आपको यह राशिफल पसन्द आया हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.

Get Your Daily (Today) Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal – for Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces 

सलमान की नई होस्ट हो सकती है ये एक्ट्रेस, नए कॉन्सेप्ट का भी हुआ खुलासा | Big Boss 12 details

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.