centered image />

5 अगस्त, 2018 राशिफल जानिए रविवार का भविष्य राशिफल

0 586
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष-व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने साझेदार के द्वारा कुछ बड़े लाभकारी सौदे प्राप्त कर सकते हैं। आज आप लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस से लगें हुए लोग अपने रूटीन कार्यों में अपने सहयोगियों का सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जिसके कारण यह लोग आज अपने टारगेट को समय पर पूर्ण करने में सफल रहेंगे। किसी को उधार दिया गया हुआ धन आज सहज रुप से वसूला जा सकता है। धन से जुड़ा हुआ कोई निवेश किया जाना आज आपके लिए शुभ रहेगा।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष-व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज इन लोगों को अपने व्यवसाय में किसी भी प्रकार की कोई समस्या सामने नहीं आएगी। राजनीति क्षेत्र और अध्यापक वर्ग के लोगों को आज सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा सकता है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन आज काफी खुशहाल बना रहेगा। आज यह लोग अपने परिवार के लोगों के साथ काफी अच्छा समय साथ गुजारेंगे। आज आप लोग अपने घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन-छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज इन लोगों को अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस से लगे हुए लोग आज अपनी बुद्धि और चालाकी के बल पर कुछ अतिरिक्त आय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप लोगों के द्वारा की गई कोई यात्रा आपको धन लाभ दिला सकती है। खासकर व्यापारिक वर्ग द्वारा की गई यात्रा में लाभ प्राप्त होने के चांसेस ज्यादा है। शादीशुदा लोगों के बीच चले आ रहे कुछ पुराने हल्के-फुल्के मतभेद आज आपसी बातचीत के जरिए समाप्त हो जाएंगे। आज यह लोग सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क-व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज अचानक कोई बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना है। आज इस तरह अचानक मिले इस धन लाभ से यह लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। शादीशुदा लोगों के मध्य आपसी प्यार व सहयोग की भावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि जो लोग काफी दिनों से बीमार चले आ रहे थे। आज उन लोगों को अपनी बीमारियों में आराम मिलेगा। अविवाहित लोगों को आज अपने विवाह से संबंधित कोई अच्छी खबर अपने परिवार या रिश्तेदारों द्वारा प्राप्त हो सकती है। आज आप लोगों द्वारा धन निवेश किया जाना हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह-शादीशुदा खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए आज का दिन काफी बुरा साबित हो सकता हैं। आज इन लोगों के पूर्व प्रेम प्रसंग के राज सबके सामने खुल जाने के कारण समाज में बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। आज यह लोग अपने वैवाहिक जीवन का सुख भोगने से वंचित रह जाएंगे। आज आप लोग अपने घर निर्माण से संबंधित कोई छोटा या बड़ा कार्य शुरू करा सकते हैं। अविवाहित लोगों को आज अपने विवाह से संबंधित अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। कानूनी मामले आज आपके खिलाफ आएंगे। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। इनके द्वारा आज आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या- आज आप लोगों को अपने भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। आज आप लोग जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे। उसमें सफलता प्राप्त हो जाएगी। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित किसी मुकदमे में आज आपके पक्ष में फैसले आ जाएंगे। अन्य कानूनी मामलों में भी आज आपको सफलता प्राप्त होगी। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज इन लोगों को किसी विदेशी स्कॉलरशिप से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज मध्यम आर्थिक लाभ से संतोष करना पड़ेगा।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला-शादीशुदा लोग आज अपने सुखी वैवाहिक जीवन का खुलकर आनंद लेंगे। इस दौरान यह लोग भावात्मक रूप से एक-दूसरे से काफी नजदीकी व जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। आज इन लोगों को अपने जीवनसाथी के द्वारा कोई प्यारा व कीमती तोहफा दिया जा सकता है। धन से जुड़ी हुई किसी प्रकार की कोई समस्या आज आपको परेशान नहीं करेंगी। जरूरत के वक्त पर आपको अपने परिवारीजनों व मित्रों का सहयोग प्राप्त हो जाएगा। आज आप किसी राजनीतिक पहुंच रखने वाले व्यक्ति के सहयोग से। अपनी कुछ पारिवारिक समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक-छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज इन लोगों को अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। तथा इनका मन अपनी शिक्षा से संबंधित कार्यों में लगा रहेगा। आज आप लोग अपने मधुर स्वभाव व मीठी वाणी के कारण समाज में सम्मान प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप लोगों को अपने खर्चे पर थोड़ा सा अंकुश लगाना चाहिए। क्योंकि आने वाले समय में आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज अपने कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यवश आज आप लोगों के कुछ कार्य अपने आप बन जाएंगे।

Win Rs.400 Paytm Cash  go this link :  http://quizoffers.online/

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु-आज आप लोगों का किसी से लड़ाई-झगड़ा या वाद विवाद करना आपके लिए काफी हानिकारक रहेगा। इस लड़ाई-झगड़े के फलस्वरूप आज आपको शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप लोग अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निर्वहन करने में सफल रहेंगे। जिसके कारण आज आप अपने परिवार में सम्मान प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने व्यवसाय के कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में सफल रहेंगे। ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज वेतन वृद्धि या प्रमोशन से संबंधित कोई बड़ा तोहफा प्राप्त हो सकता है।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर-छोटे व्यापारियों को आज अपने कारोबार में कोई बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर बड़ा बिजनेस करने वाले लोग आज फायदे में रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन काफी निराशाजनक रहेगा। आज इन लोगों को की गई मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त ना होने के कारण। यह लोग काफी तनावग्रस्त रहेंगे। आज इन लोगों का मनोबल काफी गिरा हुआ रहेगा। ऑफिस से लगे हुए लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। एक ओर जहां इन लोगों को आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों को उठाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर यह लोग कुछ अतिरिक्त आय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ-नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे पढ़े लिखे बेरोजगार नवयुवकों को आज किसी अच्छी जगह पर कार्य प्राप्त होने के योग हैं। आप लोगों के द्वारा पूर्व में किया गया कोई धन निवेश आज आपको बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकता है। धन से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या आज व आने वाले समय में आपको परेशान नहीं करेगी। धन का प्रवाह बराबर आपके पास बना रहेगा। आज आप लोग अपने घर में विलासितापूर्ण सामानों को खरीदने में काफी पैसा खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी व शासन से जुड़े हुए कार्यों में आज फैसले आपके पक्ष में आएंगे। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें इससे आपको भी सम्मान प्राप्त होगा।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन-धन का प्रवाह इस दौरान आपके पास बराबर बना रहेगा। लेकिन आपको अपने खर्चों पर अंकुश लगाना चाहिए। क्योंकि आपको आने वाले समय में कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज बचाया गया पैसा कल आपके काम आ सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच काफी प्यार व अपनापन बना रहेगा। आज यह लोग कुछ वक्त एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आज इन लोगों को अपने जीवनसाथी के द्वारा अपनी पसंद का कोई तोहफा प्राप्त हो सकता है। जरूरत के वक्त पर आज आपको अपने खास मित्रों का सहयोग प्राप्त हो जाएगा। स्वास्थ संबंधी कुछ परेशानियों का सामना आज आपको करना पड़ सकता है। इसलिए आज आप अपने खानपान पर थोड़ा सा नियंत्रण लगाएं।

 यदि आपको यह राशिफल पसन्द आया हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.

Get Your Daily (Today) Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal – for Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces 

सलमान की नई होस्ट हो सकती है ये एक्ट्रेस, नए कॉन्सेप्ट का भी हुआ खुलासा | Big Boss 12 details

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.